Dr Mohan Yadav birthday Bhopal news today Bhojpal Mahotsav Mela Samiti Kanya Pujan program Madhya Pradesh CM news Social service event Bhopal School kit distribution Hindi news portal - दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भोजपाल महोत्सव मेला समिति ने किया सेवा कार्य
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार 25 मार्च को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा सेवा कार्य किया गया। मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कन्याओं और बच्चों को स्कूली बैग, पानी का बॉटल, लंच बाक्स और कम्पास का वितरण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नवरात्र का यह सातवां दिन है। दुर्गा स्वरूप इन देवियों को प्रमाण करता हूं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के इस मौके पर राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भॊजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा किए जा रहे सेवक कार्य की सराहना करते हुए मेला अध्यक्ष सहित पूरी टीम को इसके लिए बधाई दी।

विशिष्ठ अतिथि जसवंत सिंह हाडा प्रभारी, भाजपा भोपाल, शिवमंगल सिंह, अध्यक्ष सेवा भारती महानगर भोपाल, रमेश गोते कोषाध्यक्ष सेवा भारती भोपाल के साथ मेला अध्यक्ष सुनील यादव व संयोजक विकास विरानी मौजूद रहे।

भजन कीर्तन के साथ सेवा कार्य
भोजपाल महोतसव मेला समिति द्वारा मानस भवन में सुबह 9.30 बजे से शुरू हुआ सेवा कार्य दोपहर 2 बजे तक चलता रहा। भजन कीर्तन के साथ 1251 कन्याओं का पूजन किया गया। अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि सेवा भारती के माध्यम से जरूरतमंद 1251 कन्या व स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, पानी की बॉटल, कम्पास, पेन, पेंसिल और लंच बाक्स का वितरण किया गया। थैलीसीमिया व रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों से पीडि़त मरीजों की जरूरतों को देखते हुए सेवा कार्य के तहत रक्तदान शिविर लगाया गया।

रक्तदान शिविर में किया रक्तदान
मानव भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में मेला समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। आयोजन में मेला समिति के महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नागर, सुनील शाह, विनय सिंह, चंदन वर्मा, केश कुमार शाह, मधु भवनानी सहित बड़ी संख्या में मेला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।