Afghanistan vs New Zealand Live - दैनिक जागरण

NZ vs AFG T20 World Cup: सेदिकुल्लाह–गुलबदीन की दमदार साझेदारी, 13 ओवर में अफगानिस्तान 110/2
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-D का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और शुरुआती 13 ओवर में मजबूत स्थिति बना ली। टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं, जहां सेदिकुल्लाह अटल और गुलबदीन नईब क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।

अफगानिस्तान की शुरुआत हालांकि पूरी तरह आसान नहीं रही। ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने संभलकर पारी की नींव रखी, लेकिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने अहम मौकों पर विकेट निकालकर कीवी टीम को राहत दी। फर्ग्यूसन ने पहले गुरबाज को आउट किया, इसके बाद इब्राहिम जादरान को पवेलियन भेजकर अफगानिस्तान की रन गति पर कुछ हद तक लगाम लगाई।

इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल और गुलबदीन नईब ने पारी को संभालते हुए आक्रामक रुख अपनाया। दोनों बल्लेबाजों ने स्ट्राइक रोटेट करने के साथ-साथ खराब गेंदों पर बाउंड्री लगाईं। 13वें ओवर में अफगानिस्तान ने 18 रन बटोरकर स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया, जिससे न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ गया।

न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में वॉर्म-अप मुकाबले में USA के खिलाफ मिली जीत के बाद उतरी है, हालांकि वर्ल्ड कप से पहले भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में उसे 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में कीवी टीम इस टूर्नामेंट में मजबूत वापसी के इरादे से खेल रही है।

दूसरी ओर, अफगानिस्तान का आत्मविश्वास भी ऊंचा है। टीम ने प्रैक्टिस मैच में वेस्टइंडीज को 23 रन से हराकर अपने इरादे जता दिए थे। कप्तान राशिद खान की अगुआई में अफगान टीम इस मुकाबले में बड़े स्कोर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रही है।

मैच के आगे बढ़ने के साथ न्यूजीलैंड की नजरें जल्द से जल्द विकेट निकालने पर होंगी, जबकि अफगानिस्तान की कोशिश मौजूदा साझेदारी को लंबा खींचकर मजबूत कुल स्कोर खड़ा करने की रहेगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!