समीर गुप्ता - दैनिक जागरण

जैकसन ग्रुप ने सस्टेनेबल भविष्य को गति प्रदान करने के लिए सौरव गांगुली के साथ की साझेदारी
भारत के अग्रणी एनर्जी एवं इंफ्रास्ट्रक्चर समूहों में से एक जैक्सन ग्रुप ने आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं जाने-माने लीडर Sourav Ganguly के साथ साझेदारी की घोषणा की है। यह साझेदारी ऐसे समय में की गई है जब भारत तेजी से अपनी नवीकरणीय ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं की ओर बढ़ रहा है। यह कदम इनोवेशन, पैमाने एवं स्थायी समाधानों के जरिए भारत के ऊर्जा रूपांतरण को बढ़ावा देने की जैक्सन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

आठ दशकों की विरासत के साथ, जैक्सन ग्रुप भरोसे, दृढ़ता एवं भविष्य के अनुकूल इनोवेशन्स की ओर अग्रसर रहा है। गांगुली के बदलावकारी नेतृत्व से प्रेरित कंपनी का उद्देश्य भविष्य के अनुकूल एनर्जी एवं इंफ्रास्ट्रक्चर समाधानों के साथ एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत बनाना है।

इस साझेदारी के तहत Sourav Ganguly विभिन्न ब्रांड कैंपेन्स एवं सामरिक पहलों में जैक्सन ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे स्वच्छ एवं अधिक स्थायी ऊर्जा प्रणाली को सशक्त बनाने के कंपनी के विज़न को गति मिलेगी।

इस साझेदारी पर बात करते हुए श्री समीर गुप्ता, चेयरमैन, जैक्सन ग्रुप ने कहा, “जैक्सन परिवार में ‘दादा’ का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। Sourav Ganguly नेतृत्व, दृढ़ता एवं परफॉर्मेंस का पर्याय हैं—उनके ये मूल्य हमसे मेल खाते हैं। यह साझेदारी हमेशा आगे रहने और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की हमारी साझा भावना को दर्शाती है। हमें विश्वास है कि उनकी विश्वसनीयता के साथ यह साझेदारी हमारे ब्रांड को सशक्त बनाएगी तथा देश-विदेश में हमारे सस्टेनेबल समाधानों के अपनाने को बढ़ाने में योगदान देगी। वाइस चेयरमैन श्री संदीप गुप्ता तथा जैक्सन ग्रीन के वाइस चेयरमैन एवं ग्लोबल सीईओ श्री बिकेश ओगरा के सहयोग से हमारी प्रगति की नींव मजबूत नेतृत्व पर टिकी है, साथ ही अगली पीढ़ी भी ग्रुप को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है।”

साझेदारी पर बात करते हुए Sourav Ganguly ने कहा, “वितरित पावर, सोलर एनर्जी, ग्रीन मॉलीक्यूल्स एवं इंफ्रास्ट्रक्चर—पावर, मेट्रो, सिविल एवं वॉटर की पूर्ण मूल्य श्रृंखला में जैक्सन का दृष्टिकोण बेहद प्रभावशाली है। एक ऐसे ब्रांड के साथ जुड़ते हुए मुझे खुशी का अनुभव हो रहा है, जो भारत के ऊर्जा रूपांतरण और हरित भविष्य में अर्थपूर्ण योगदान दे रहा है।”

यह पहल जैक्सन के अनूठे बिजनेस मॉडल को मजबूत बनाती है, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, ईपीसी तथा ओएंडएम सर्विसेज शामिल हैं। अपनी विकास योजनाओं के तहत कंपनी दीर्घकालिक स्थायित्व के लिए अपने लोगों और टेक्नोलॉजी पर फोकस कर रही है।

आठ दशकों की विरासत के साथ जैक्सन ग्रुप भारत के उभरते एनर्जी एवं इंफ्रास्ट्रक्चर परिवेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ग्रुप का इनोवेशन और उपभोक्ता-उन्मुख दृष्टिकोण स्वच्छ भविष्य के निर्माण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।