DDH - दैनिक जागरण

वरुण धवन की बेटी को हुई DDH बीमारी, ढाई महीने तक प्लास्टर में रही
अभिनेता वरुण धवन ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी डेढ़ साल की बेटी लारा को डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप (DDH) नाम की बीमारी हो गई थी। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें हिप जॉइंट अपनी सामान्य जगह से खिसक जाता है, जिससे चलने-फिरने में परेशानी होती है।

एक इंटरव्यू में वरुण ने बताया कि लारा को कम उम्र में ही इस बीमारी का पता चला। इस कारण उनके चलने में दिक्कत आ रही थी और शरीर के निचले हिस्से में असंतुलन दिखाई दे रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक, समय रहते इलाज न हो तो आगे चलकर आर्थराइटिस या रीढ़ से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि लारा को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। डॉक्टरों ने एक विशेष प्रक्रिया के जरिए उनके हिप को सही स्थिति में सेट किया। इसके बाद उन्हें करीब ढाई महीने तक स्पिका कास्ट, यानी कमर से लेकर पैरों तक प्लास्टर में रहना पड़ा।

वरुण ने इस दौर को परिवार के लिए काफी कठिन बताया। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी बच्ची के लिए लंबे समय तक प्लास्टर में रहना आसान नहीं था। एनेस्थीसिया के बाद जब लारा को होश आया तो वह असहज थीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खुद को इस स्थिति के अनुसार ढाल लिया।

उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी देशों में इस बीमारी की पहचान जन्म के समय ही बेहतर तरीके से हो जाती है, जिससे इलाज जल्दी शुरू हो जाता है। भारत में भी अच्छे डॉक्टर उपलब्ध हैं, लेकिन हर जगह ऐसी सुविधाएं समान रूप से नहीं हैं।

अब लारा पूरी तरह स्वस्थ हैं और सामान्य जीवन जी रही हैं। वरुण और उनकी पत्नी नताशा दलाल ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा सार्वजनिक रूप से साझा नहीं किया है।