Dindori Immersion - दैनिक जागरण

डिंडौरी में मां काली विसर्जन पर अंडे फेंकने की अफवाह से हंगामा, बवाल बढ़ने से पहले पुलिस ने भीड़ पर काबू पाया, जांच जारी
डिंडौरी नगर में शनिवार की रात मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक अफवाह ने माहौल तनावपूर्ण बना दिया। बस स्टैंड पर स्थापित मां काली की प्रतिमा का जुलूस रात लगभग साढ़े 11 बजे निकल रहा था। अस्पताल कॉलोनी क्षेत्र के पास सड़क पर चार से पांच फूटे हुए अंडे पाए गए। यह दृश्य देखते ही देखते लोगों में आक्रोश और चिंता फैल गया। अफवाह यह फैली कि अंडे जानबूझकर फेंके गए हैं, जिससे जुलूस में शामिल कुछ लोग मस्जिद मोहल्ले की ओर बढ़ने लगे।

पुलिस ने किया तत्काल नियंत्रण

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एस डी एम राम बाबू देवांगन और एस डी ओ पी सतीश द्विवेदी सहित भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने भीड़ को आगे बढ़ने से रोका और हल्का बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर किया। पुलिस ने इस दौरान नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

जांच और सुरक्षा व्यवस्था

सिटी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कोई बड़ी घटना नहीं हुई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सड़क पर अंडे कैसे पहुंचे और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शहर में शांति बनाए रखने में सहयोग करें।