MI vs KKR - दैनिक जागरण

कोलकाता ने मुंबई को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीद कायम
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में कोलकाता ने 148 रन का लक्ष्य 18.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं बनी हुई हैं। कोलकाता अब 13 मैचों में 13 अंक लेकर अंक तालिका में छठे स्थान पर आ गई है। बारिश के कारण मैच एक घंटे की देरी से शुरू हुआ, लेकिन मुकाबला बहुत रोमांचक रहा और आखिरी ओवर तक फैंस की धड़कनें बनी रहीं।

कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुंबई इंडियंस की शुरुआत ठीक नहीं रही, और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 26 रन बनाए, जबकि कॉर्बिन बॉश ने आखिरी में तेज बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में नाबाद 32 रन जोड़े। मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। कोलकाता की गेंदबाजी इस मैच में काफी प्रभावी रही, जिसमें कैमरन ग्रीन, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट लेकर मुंबई की बल्लेबाजी को खुलकर खेलने नहीं दिया। वहीं सुनील नरेन ने भी किफायती गेंदबाजी की और एक महत्वपूर्ण विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत भी थोड़ी कमजोर रही। टीम ने 54 रन पर तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि मुंबई मैच पर हावी हो रही है। लेकिन मनीष पांडे और रोवमन पॉवेल ने पारी को संभाल लिया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 64 रन की अहम साझेदारी की, जिसने मैच का रंग बदल दिया। मनीष पांडे ने 33 गेंदों में 45 रन बनाए और इस दौरान 6 चौके लगाए। वहीं पॉवेल ने 40 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। आखिरी ओवरों में रिंकू सिंह और नरेन ने टीम को जीत दिलाई। इस हार के बाद मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की राह और मुश्किल हो गई है, जबकि कोलकाता ने टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

IPL 2026 का दूसरा मुकाबला: MI vs KKR आज वानखेड़े में भिड़ेंगे, कोलकाता के लिए बड़ा चैलेंज
आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच नए सीजन की शुरुआत में ही अहमियत रखता है।

मुंबई इंडियंस का मजबूत रिकॉर्ड और खिताबी भूख

मुंबई इंडियंस आईपीएल की पांच बार की चैंपियन टीम है। टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीते हैं। पिछले सीजन मुंबई तीसरे स्थान पर रही थी। कोलकाता के खिलाफ मुंबई का रिकॉर्ड बेहद मजबूत है। अब तक दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने 24 और कोलकाता ने 11 मैच जीते हैं। वानखेड़े में मुंबई ने कोलकाता के खिलाफ 12 में से 10 मुकाबले जीते हैं। इस बार टीम सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसी टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय खिलाड़ियों के साथ रोहित शर्मा के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी।

विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में रायन रिकेल्टन, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, अल्लाह गजनफर और ट्रेंट बोल्ट शामिल हैं, जो टीम को बैलेंस्ड बनाते हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी बेहद खतरनाक मानी जा रही है, जबकि शार्दूल ठाकुर और दीपक चाहर जैसी भारतीय पेसर्स टीम को मजबूती देते हैं। नमन धीर फिनिशर के रूप में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स की चुनौती

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए टीम में 4 पेसर्स उपलब्ध नहीं हैं। हर्षित राणा और आकाशदीप इंजरी की वजह से बाहर हैं, जबकि बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान राजनीतिक कारणों से IPL नहीं खेल पाएंगे। श्रीलंका के मथीश पथिराना भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। इसके बावजूद KKR के पास बल्लेबाजी में शानदार ओपनर्स हैं। टीम के पास नंबर 1 से 8 तक विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं। फिन एलन और टिम साइफर्ट जैसे ओपनर्स टीम को मजबूत शुरुआत देने में सक्षम हैं। कैमरन ग्रीन और सुनील नारायण जैसे ऑलराउंडर्स टीम को संतुलन देते हैं। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती टीम की सबसे बड़ी उम्मीद हैं, जबकि जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी तेज गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

पिच और मौसम की रिपोर्ट

वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं, लेकिन नई गेंद से स्विंग और बाउंस भी मदद करती है। अब तक IPL में यहां 123 मैच खेले गए हैं, जिनमें पहली इनिंग बैटिंग करने वाली टीम 57 बार और चेज करने वाली टीम 66 बार विजयी रही। हाईएस्ट टीम स्कोर 235/1 है, जो RCB ने 2015 में मुंबई के खिलाफ बनाया था।

मौसम की बात करें तो मुंबई में दिनभर हल्के बादल रहेंगे और तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की संभावना केवल 25% है, जबकि हवा की रफ्तार लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। कुल मिलाकर मौसम मैच के लिए सुहावना रहेगा।

संभावित प्लेइंग 12

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर/मिचेल सैंटनर, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, उमरान मलिक, ब्लेसिंग मुजरबानी।

लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट

यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। मैच का स्कोर और अपडेट दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखा जा सकता है।