Wankhede Stadium - दैनिक जागरण

IPL 2026: मुंबई बनाम हैदराबाद मुकाबले में रोहित की वापसी संभव
IPL 2026 के 41वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहम भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7रू30 बजे खेला जाएगा। इस मैच की सबसे बड़ी चर्चा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की संभावित वापसी को लेकर है, जो टीम के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम इस सीजन में अब तक 7 में से 5 मैच हार चुकी है और अंक तालिका में 9वें स्थान पर बनी हुई है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद शानदार फॉर्म में है और लगातार चार जीत के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अलग-अलग मायनों में अहम बन गया है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 25 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई ने 14 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को 10 में जीत मिली है। एक मुकाबला टाई रहा, जिसे मुंबई ने सुपर ओवर में अपने नाम किया था।

वानखेड़े स्टेडियम में भी मुंबई का दबदबा साफ नजर आता है। यहां दोनों टीमों के बीच 9 मैच हुए, जिनमें से 7 में मुंबई ने जीत हासिल की है।

फॉर्म में खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में तिलक वर्मा ने मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 7 मैचों में 170 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 181 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में अश्विनी कुमार ने कम मौकों में ही प्रभाव छोड़ा और 2 मैचों में 6 विकेट लिए हैं।वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 8 मैचों में 380 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में ईशान मलिंगा ने 14 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है।

पिच और मौसम

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण बड़े स्कोर बनते हैं। इस सीजन में यहां खेले गए 4 मैचों में से 3 में 200 से ज्यादा रन बने हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 28 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जिससे पूरे मैच का आयोजन बिना किसी बाधा के होने की उम्मीद है।

मैच का असर

यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिहाज से बेहद अहम है। अगर टीम यहां हारती है, तो आगे का सफर और मुश्किल हो सकता है। वहीं, हैदराबाद की नजर अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए टॉप-2 में जगह मजबूत करने पर होगी।

रोहित शर्मा की वापसी पर अंतिम फैसला टॉस से पहले लिया जाएगा। अगर वह टीम में शामिल होते हैं, तो मुंबई की बल्लेबाजी को मजबूती मिल सकती है। दूसरी ओर, हैदराबाद अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन में ज्यादा बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रही।आज का यह मुकाबला प्च्स् 2026 के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, जहां एक ओर फॉर्म में चल रही टीम है, तो दूसरी ओर वापसी की तलाश में जुटी दिग्गज फ्रेंचाइजी।

IPL 2026: मुंबई-चेन्नई मुकाबले में धोनी की वापसी संभव
Indian Premier League 2026 में गुरुवार को होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। मुकाबले से पहले सबसे बड़ी चर्चा महेंद्र सिंह धोनी की संभावित वापसी को लेकर है, जो इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेले हैं। वहीं रोहित शर्मा भी चोट से उबरकर टीम में लौट सकते हैं।

दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि मौजूदा सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। दोनों ने अब तक 6 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और 4 में हार झेली है। बेहतर नेट रनरेट के कारण मुंबई अंक तालिका में सातवें स्थान पर है, जबकि चेन्नई आठवें नंबर पर बनी हुई है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए 41 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने 22 और चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 मैच जीते हैं। वानखेड़े में भी मुंबई का पलड़ा भारी रहा है, जहां 13 में से 8 मुकाबले उसने अपने नाम किए हैं।

हालांकि हालिया रिकॉर्ड थोड़ा अलग तस्वीर दिखाता है। 2023 के बाद दोनों टीमों के बीच हुए पांच मैचों में मुंबई को सिर्फ एक जीत मिली है, जिससे चेन्नई का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।

खिलाड़ियों पर नजर
मुंबई की बल्लेबाजी में तिलक वर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस सीजन 6 मैचों में 144 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। गेंदबाजी में शार्दूल ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई है और लगातार विकेट निकालकर टीम को मैच में बनाए रखा है।

दूसरी ओर, चेन्नई की ओर से संजू सैमसन बल्ले से प्रभावी रहे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 192 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने 13 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है।

पिच और मौसम अपडेट
वानखेड़े की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को भी हल्की मदद मिल सकती है। इस सीजन यहां खेले गए मुकाबलों में 200+ स्कोर भी बन चुके हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में गर्मी का असर रहेगा और तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे पूरा मैच बिना बाधा के होने की उम्मीद है।

इस मुकाबले का असर अंक तालिका पर भी पड़ेगा, क्योंकि दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत की तलाश में हैं। अगर महेंद्र सिंह धोनी की वापसी होती है, तो यह मैच और भी रोमांचक हो सकता है।

IPL 2026 का दूसरा मुकाबला: MI vs KKR आज वानखेड़े में भिड़ेंगे, कोलकाता के लिए बड़ा चैलेंज
आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच नए सीजन की शुरुआत में ही अहमियत रखता है।

मुंबई इंडियंस का मजबूत रिकॉर्ड और खिताबी भूख

मुंबई इंडियंस आईपीएल की पांच बार की चैंपियन टीम है। टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीते हैं। पिछले सीजन मुंबई तीसरे स्थान पर रही थी। कोलकाता के खिलाफ मुंबई का रिकॉर्ड बेहद मजबूत है। अब तक दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने 24 और कोलकाता ने 11 मैच जीते हैं। वानखेड़े में मुंबई ने कोलकाता के खिलाफ 12 में से 10 मुकाबले जीते हैं। इस बार टीम सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसी टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय खिलाड़ियों के साथ रोहित शर्मा के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी।

विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में रायन रिकेल्टन, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, अल्लाह गजनफर और ट्रेंट बोल्ट शामिल हैं, जो टीम को बैलेंस्ड बनाते हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी बेहद खतरनाक मानी जा रही है, जबकि शार्दूल ठाकुर और दीपक चाहर जैसी भारतीय पेसर्स टीम को मजबूती देते हैं। नमन धीर फिनिशर के रूप में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स की चुनौती

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए टीम में 4 पेसर्स उपलब्ध नहीं हैं। हर्षित राणा और आकाशदीप इंजरी की वजह से बाहर हैं, जबकि बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान राजनीतिक कारणों से IPL नहीं खेल पाएंगे। श्रीलंका के मथीश पथिराना भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। इसके बावजूद KKR के पास बल्लेबाजी में शानदार ओपनर्स हैं। टीम के पास नंबर 1 से 8 तक विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं। फिन एलन और टिम साइफर्ट जैसे ओपनर्स टीम को मजबूत शुरुआत देने में सक्षम हैं। कैमरन ग्रीन और सुनील नारायण जैसे ऑलराउंडर्स टीम को संतुलन देते हैं। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती टीम की सबसे बड़ी उम्मीद हैं, जबकि जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी तेज गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

पिच और मौसम की रिपोर्ट

वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं, लेकिन नई गेंद से स्विंग और बाउंस भी मदद करती है। अब तक IPL में यहां 123 मैच खेले गए हैं, जिनमें पहली इनिंग बैटिंग करने वाली टीम 57 बार और चेज करने वाली टीम 66 बार विजयी रही। हाईएस्ट टीम स्कोर 235/1 है, जो RCB ने 2015 में मुंबई के खिलाफ बनाया था।

मौसम की बात करें तो मुंबई में दिनभर हल्के बादल रहेंगे और तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की संभावना केवल 25% है, जबकि हवा की रफ्तार लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। कुल मिलाकर मौसम मैच के लिए सुहावना रहेगा।

संभावित प्लेइंग 12

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर/मिचेल सैंटनर, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, उमरान मलिक, ब्लेसिंग मुजरबानी।

लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट

यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। मैच का स्कोर और अपडेट दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखा जा सकता है।