Latest Political News - दैनिक जागरण

‘जनता ने नई आवाज चुनी’ विजय के CM बनते ही राहुल गांधी ने दिया बड़ा संदेश
चेन्नई में रविवार को तमिलनाडु की राजनीति का बड़ा दिन देखने को मिला, जब अभिनेता से नेता बने सी जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लंबे समय से चल रही सियासी चर्चाओं और जोड़तोड़ के बीच आखिरकार तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर सरकार बना ली। शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में हुआ, जहां कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी समारोह में पहुंचे और मंच पर विजय के साथ नजर आए। दोनों नेताओं की बातचीत और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय को बधाई देते हुए राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि तमिलनाडु ने एक नई पीढ़ी, नई आवाज और नई कल्पना को चुना है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विजय राज्य की जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने समारोह की तस्वीरें भी साझा कीं। उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी विजय और उनकी पार्टी टीवीके को बधाई दी। खरगे ने कहा कि तमिलनाडु की राजनीति लंबे समय से आत्मसम्मान, सामाजिक न्याय और तर्कसंगत सोच जैसे मूल्यों पर खड़ी रही है और उम्मीद है कि नई सरकार इन्हीं आदर्शों के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के युवाओं ने टीवीके पर भरोसा जताया है और विजय के नेतृत्व से नई उम्मीदें जुड़ी हैं।

तमिलनाडु में करीब 70 साल बाद ऐसा मौका आया है जब गैर-द्रमुक और गैर-अन्ना द्रमुक दल सरकार बनाने में सफल हुआ है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से सहयोगी दलों और निर्दलीय विधायकों के साथ लगातार बातचीत चल रही थी। आखिरकार विजय को वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के विधायकों का समर्थन मिल गया, जिसके बाद सरकार गठन का रास्ता साफ हुआ। कांग्रेस ने भी चुनाव नतीजों के तुरंत बाद टीवीके को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था। शनिवार को राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और रविवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली।

अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि वह किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आते और जनता ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लोगों से झूठे वादे नहीं करेगी और जमीन पर काम करने की कोशिश करेगी। विजय के मंत्रिमंडल में युवा चेहरों के साथ कुछ अनुभवी नेताओं को भी जगह दी गई है। समारोह में उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर और मां शोभा भी मौजूद रहे। अभिनेत्री तृषा समेत तमिल फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां भी कार्यक्रम में पहुंचीं। शपथ समारोह के दौरान स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली और समर्थक विजय के समर्थन में नारे लगाते नजर आए।

रायपुर में नक्सलवाद पर अमित शाह की हाईलेवल बैठक: 2026 की डेडलाइन से पहले सुरक्षा रणनीति पर निर्णायक मंथन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान राजधानी रायपुर में नक्सलवाद को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मेफेयर होटल में आयोजित इस बैठक को नक्सल विरोधी अभियानों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा तय की गई 31 मार्च 2026 की समयसीमा अब नजदीक आ चुकी है। बैठक में नक्सल प्रभावित इलाकों की मौजूदा स्थिति, खुफिया इनपुट्स और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के पहले सत्र में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों से प्राप्त इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स की समीक्षा की गई। इसमें हाल के अभियानों, नक्सली गतिविधियों की लोकेशन, मूवमेंट और सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी जानकारियां शामिल रहीं। दूसरे सत्र में जमीनी हालात, विकास कार्यों की प्रगति और स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक समन्वय पर चर्चा हुई।

इस उच्चस्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, राज्य और केंद्रीय एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी, सीआरपीएफ, बीएसएफ और अन्य अर्धसैनिक बलों के डीजीपी व एसीएस गृह मौजूद रहे। सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और ऑपरेशनल स्पीड बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

केंद्र सरकार ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का समूल खात्मा प्राथमिक लक्ष्य है। इस डेडलाइन में अब लगभग 51 दिन शेष हैं। ऐसे में यह बैठक केवल एक नियमित समीक्षा नहीं, बल्कि अंतिम चरण की रणनीति तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने बैठक को लेकर कहा कि यह संभवतः नक्सलवाद पर अंतिम बड़ी रणनीतिक बैठक हो सकती है। उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले हफ्तों में बड़े और निर्णायक ऑपरेशन देखने को मिल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों को संवेदनशील इलाकों में और अधिक सशक्त करने की योजना पर भी विचार हुआ है।

अमित शाह अपने इस दौरे के दौरान बस्तर में आयोजित पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में भी शामिल होंगे। इससे पहले वे कई बार बस्तर और अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं और फील्ड स्तर पर अधिकारियों व जवानों से सीधे संवाद कर चुके हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बैठक के बाद छत्तीसगढ़ समेत अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों में सुरक्षा अभियानों की तीव्रता बढ़ सकती है। केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त रणनीति का असर आने वाले दिनों में जमीनी स्तर पर साफ नजर आने की उम्मीद है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!