Utai Police - दैनिक जागरण

भिलाई में सनसनीखेज वारदात: घर में खेलने से रोका, नाराज बुजुर्ग ने ढाई साल के मासूम पर कुल्हाड़ी से किया हमला
भिलाई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने मामूली बात पर ढाई साल के मासूम बच्चे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वारदात उतई थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव की है। गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बुजुर्ग की पहचान परदेसी देवांगन के रूप में हुई है। शनिवार को पीड़ित बच्चा खेलते-खेलते पड़ोसी बुजुर्ग के घर के भीतर चला गया था। इस पर बुजुर्ग ने बच्चे को घर के अंदर खेलने से मना किया। बताया जा रहा है कि बच्चा अपनी उम्र के कारण बात नहीं समझ पाया और वहीं खेलता रहा। इसी बात से नाराज होकर बुजुर्ग ने आपा खो दिया और पास रखी कुल्हाड़ी से बच्चे पर हमला कर दिया।

हमले में बच्चे को गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे, तब तक आरोपी वारदात को अंजाम दे चुका था। परिजनों ने बिना देरी किए मासूम को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने गुस्से में आकर हमला करने की बात कबूल की है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली बात पर इस तरह की हिंसा बेहद चिंताजनक है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और आरोपी को कानून के अनुसार सख्त सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!