Bhopal latest crime - दैनिक जागरण

भोपाल में मामूली विवाद बना जानलेवा, ‘बेटा’ कहने पर युवक की चाकू से हत्या
भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रविवार देर रात एक मामूली कहासुनी ने भयावह रूप ले लिया। एक युवक ने समझाने की कोशिश की, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

कैसे शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, मृतक विजय मेवाड़ा रविवार रात करीब डेढ़ बजे अपने होटल बंद कर कर्मचारियों को छोड़ने के लिए प्रगति नगर गया था। वहां पहले से कुछ युवक बैठे हुए थे, जिनमें मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम और उसके साथी शामिल थे। बताया जा रहा है कि इन युवकों का मृतक के कर्मचारियों से पुराना परिचय था।

कर्मचारियों से अभद्रता बनी विवाद की वजह

जब आरोपियों ने कर्मचारियों को अपने साथ चलने के लिए कहा, तो उन्होंने सुबह काम होने का हवाला देकर मना कर दिया। इस बात पर आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। विजय ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें समझाने की कोशिश की और ‘बेटा’ कहकर शांत रहने को कहा। इसी बात पर आरोपी भड़क गया और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

चाकू से हमला और मौके पर मौत

पुलिस का कहना है कि गुस्से में मुख्य आरोपी ने चाकू निकालकर विजय के पेट में वार कर दिया। इसके बाद उसके साथियों ने भी मारपीट की। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल विजय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों का विरोध

सोमवार सुबह गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग सुभाष कॉलोनी में सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद करीब आधे घंटे में स्थिति सामान्य हुई। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी बहस भी हुई। परिजन थाना परिसर में धरने पर बैठ गए और कार्रवाई की मांग करने लगे।

अस्पताल के बाहर भी हंगामा

हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी के सामने भी परिजनों ने विरोध जताया। हालात को देखते हुए वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

अशोका गार्डन थाना प्रभारी के अनुसार, यह घटना आपसी विवाद का परिणाम है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।