Congress leader - दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ DMF घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस नेता समेत कारोबारियों के ठिकानों पर रेड
छत्तीसगढ़ में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से जुड़े कथित घोटाले की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह राज्य के कई जिलों में एक साथ छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। रायपुर, धमतरी, अंबिकापुर, दुर्ग और महासमुंद सहित कई स्थानों पर ईडी की टीम पहुंची और कारोबारियों, ठेकेदारों तथा कथित रूप से मामले से जुड़े लोगों के ठिकानों पर जांच शुरू की। सुबह से शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। इस दौरान सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बीच अधिकारियों ने दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कागजातों की गहन पड़ताल की। रायपुर के वल्लभ नगर स्थित कारोबारी शाश्वत लुणावत के निवास और कार्यालय से जुड़े ठिकानों पर ईडी की टीम पहुंची। वहीं सरगुजा जिले में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता से जुड़ी फर्म मानसून एग्रो में भी जांच की गई। धमतरी जिले के आमापारा क्षेत्र में ठेकेदार दीपेश गांधी के घर पर भी अधिकारियों ने दबिश दी। अलग-अलग जिलों में चल रही इस कार्रवाई को लेकर पूरे दिन राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा बनी रही। हालांकि ईडी ने अभी तक आधिकारिक रूप से कार्रवाई के कारणों और बरामद दस्तावेजों को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

धमतरी में ईडी की टीम सुरक्षा बलों के साथ दो वाहनों में पहुंची थी। कोतवाली थाना क्षेत्र के आमापारा वार्ड स्थित दीपेश गांधी के निवास पर पहुंचकर अधिकारियों ने जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि छह से अधिक अधिकारी घर के अंदर मौजूद रहे और विभिन्न दस्तावेजों की जांच करते रहे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में लिए गए ताकि डिजिटल रिकॉर्ड और संचार से जुड़ी जानकारियों की जांच की जा सके। अधिकारियों ने वित्तीय दस्तावेजों, बैंक लेन-देन और अन्य रिकॉर्ड की भी पड़ताल की। दीपेश गांधी स्थानीय स्तर पर ठेकेदारी कार्यों से जुड़े हुए हैं और विभिन्न सरकारी तथा निजी परियोजनाओं में काम कर चुके हैं। जांच एजेंसियां उनके वित्तीय लेन-देन और परियोजनाओं से संबंधित दस्तावेजों की समीक्षा कर रही हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि जांच में किस प्रकार की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से ही इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती के कारण लोगों की भीड़ जुटी रही और कार्रवाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रहीं।

रायपुर में कारोबारी शाश्वत लुणावत के यहां भी ईडी अधिकारियों ने कई घंटे तक जांच की। सूत्रों के मुताबिक दस्तावेजों के साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की गई। इसी तरह अंबिकापुर में राकेश गुप्ता से जुड़ी फर्म मानसून एग्रो के कार्यालय और अन्य परिसरों में भी जांच एजेंसी के अधिकारी पहुंचे। वहां भी रिकॉर्ड खंगाले गए और कारोबारी गतिविधियों से संबंधित जानकारियां जुटाई गईं। अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार किया और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही। DMF यानी जिला खनिज न्यास निधि का गठन खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास और स्थानीय लोगों के कल्याण के लिए किया गया था। इस फंड का उपयोग सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास में किया जाना होता है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इस निधि के उपयोग को लेकर कई तरह के आरोप सामने आए हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि कुछ मामलों में फर्जी भुगतान, अनियमित ठेके और वित्तीय गड़बड़ियों के जरिए सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है। इन्हीं आरोपों के आधार पर विभिन्न एजेंसियां लगातार जांच कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि ईडी की यह कार्रवाई पहले से दर्ज मामलों और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी सूचनाओं के आधार पर की गई है। एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों से जुड़े धन का उपयोग नियमों के विपरीत तो नहीं किया गया। जांच के दायरे में कई कारोबारी, ठेकेदार और उनसे जुड़े संस्थान भी बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी नई गिरफ्तारी या बड़ी बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष से जुड़े प्रतिष्ठान पर जांच होने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि संबंधित पक्षों की ओर से अब तक कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। वहीं जांच एजेंसियों का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह तथ्यों और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर की जा रही है तथा जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।

केरल में वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कई बड़े कांग्रेस नेता हुए शामिल
केरल की नई सरकार ने सोमवार को आधिकारिक रूप से अपने कार्यभार संभाल लिया। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में हुए शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समारोह में कई प्रमुख कांग्रेस नेता भी शामिल हुए। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उपस्थिति ने इसे राजनीतिक तौर पर खास बना दिया। सुबह से ही स्टेडियम के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटने लगी थी, और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह साफ नजर आ रहा था। वीडी सतीशन के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच काफी समय से चल रही थी, और अब नई सरकार के गठन के साथ यह वास्तविकता में बदल गई है।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने वीडी सतीशन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, और शपथ लेने के बाद राज्यपाल ने उन्हें बधाई भी दी। सिर्फ मुख्यमंत्री ने ही नहीं, बल्कि 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन और केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इसके साथ ही, गठबंधन सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेताओं को भी सरकार में जगह मिली। पीके कुन्हालीकुट्टी, पीके बशीर, एन समसुद्दीन, केएम शाजी, और वीई अब्दुल गफूर ने मंत्री पद की शपथ ली। मंत्रिमंडल गठन को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार बैठकों का दौर चल रहा था, और क्षेत्रीय व सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए नाम तय किए गए।

इस समारोह के दौरान मॉन्स जोसेफ, शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब, सीपी जॉन, एपी अनिल कुमार, टी सिद्दीकी, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदू कृष्णा, एम लिजू, केए थुलसी, और ओ जे जनीश ने भी मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में कार्यकर्ताओं ने कई बार नारेबाजी की। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की उपस्थिति के कारण राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी दक्षिण भारत में अपने संगठन को मजबूत करने का संदेश देने के लिए इस कार्यक्रम को देख रही है।

इस बीच, वीडी सतीशन ने पहले से ही स्पष्ट कर दिया था कि वरिष्ठ नेता थिरुवनचूर राधाकृष्णन विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि शनिमोल उस्मान उपाध्यक्ष के पद पर होंगे। विधायक अपू जॉन जोसेफ को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। नई सरकार के सामने महंगाई, रोजगार, और राज्य की वित्तीय स्थिति जैसे मुद्दों पर तेजी से फैसले लेने की चुनौती होगी। फिलहाल, कांग्रेस समर्थकों में नई सरकार को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

रायपुर में घर से मिला बम बनाने का सामान, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच तेज
रायपुर के रावाभाठा इलाके में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध सामान बरामद किया गया। मामला सामने आते ही खमतराई थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में बैग के अंदर से बैटरी, वायर, एयरगन, कैमिकल की बोतलें और डेटोनेटर जैसी सामग्री मिली है। इलाके में देर रात तक पुलिस की आवाजाही बनी रही और आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। रायपुर बम मटेरियल मामला अब शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

अधिकारियों के मुताबिक यह पूरा मामला रविशंकर शुक्ल वार्ड के रावाभाठा इलाके का है। जिस मकान से संदिग्ध सामान मिला, वह मितानिन पुष्पा साहू का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम बीरगांव निवासी विनय देवांगन नाम का युवक एक बैग लेकर वहां पहुंचा था। उसने कुछ समय के लिए बैग रखने की बात कही और वहां से चला गया। बताया जा रहा है कि बैग को लेकर घर वालों को शक हुआ। मामला थोड़ा अजीब लगा तो इसकी सूचना वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैग काफी भारी था और उसे लेकर घर में भी चर्चा हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक रात में पार्षद मौके पर पहुंचे थे, लेकिन सुबह देखने की बात कहकर लौट गए। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वे कुछ स्थानीय लोगों के साथ दोबारा वहां पहुंचे। जब बैग खोला गया तो अंदर का सामान देखकर लोग घबरा गए। बताया जा रहा है कि बैग में एयरगन के साथ तार, बैटरी और कुछ ऐसा केमिकल रखा था जिसे देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। हालात अचानक बिगड़ गए और थोड़ी ही देर में पुलिस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इलाके के कुछ लोगों को दूर हटाया गया। बम स्क्वॉड की टीम ने संदिग्ध सामान की जांच शुरू की, वहीं फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर बुलाए गए।

डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद सामान का इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सामान विनय देवांगन का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि विनय किसी कांग्रेस नेता का साला है, लेकिन पुलिस ने इस संबंध में पुष्टि नहीं की है।

मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस घर में मौजूद लोगों और आसपास के रहवासियों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि बरामद सामग्री कितनी खतरनाक थी और इसका इस्तेमाल किस लिए होना था। फिलहाल पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस विनय देवांगन से पूछताछ की तैयारी में जुटी है और आने वाले घंटों में मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

जांजगीर में कांग्रेस नेता के घर फायरिंग, बेटे की मौत, दूसरा घायल
जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में देर रात हुई फायरिंग की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना में कांग्रेस नेता और कारोबारी सम्मेलाल कश्यप के घर में घुसकर तीन अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिसमें उनके बड़े बेटे आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा बेटा आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह वारदात रात करीब 12:30 बजे हुई, जब परिवार अपने घर में मौजूद था। हमलावर मोटरसाइकिल से आए थे और सीधे घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

घर में घुसकर हमला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। घर में घुसते ही उन्होंने दोनों भाइयों को निशाना बनाकर गोली चलाई।
आयुष कश्यप को सीने में दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 16 वर्षीय आशुतोष के हाथ में गोली लगी, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घायल आशुतोष के अनुसार, वारदात के समय वह सो रहा था और अचानक गोली चलने की आवाज से उसकी नींद खुली। उसने बताया कि हमलावरों ने परिवार के सदस्यों को धमकाते हुए कुछ नकदी और मोबाइल भी छीना और दरवाजा बंद कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी में ले लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि शुरुआती जांच में तीन नकाबपोश हमलावरों की पहचान की जा रही है।

पुलिस ने आसपास के जिलों में अलर्ट जारी किया है और फोरेंसिक टीम को जांच में लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज और साइबर तकनीक के जरिए हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

स्थानीय स्तर पर यह मामला गंभीर चर्चा का विषय बना हुआ है। सम्मेलाल कश्यप सीमेंट और रेत के कारोबारी हैं और कांग्रेस की ब्लॉक इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।इस वजह से घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, हालांकि पुलिस अभी किसी भी एंगल पर अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

पुलिस का कहना है कि सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है, जिसमें आपसी रंजिश, लूट और अन्य कारण शामिल हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और कई संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।घटना के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और गश्त तेज कर दी गई है।फिलहाल घायल आशुतोष का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

कमलनाथ ने गैस संकट पर दिया सरकार का साथ, बोले- LPG की कमी नहीं, भ्रम फैलाया गया
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ (Kamal Nath) ने देश में एलपीजी गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की कथित किल्लत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि देश में गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है, बल्कि यह समस्या वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी के कारण पैदा हुई है। गुरुवार को छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ऐसा माहौल बना दिया गया है मानो गैस सिलेंडर और पेट्रोल की भारी कमी हो, जबकि वास्तविकता इससे अलग है। उनके इस बयान को राजनीतिक गलियारों में केंद्र सरकार के बचाव के तौर पर भी देखा जा रहा है, हालांकि उन्होंने इसे प्रशासनिक खामी का मुद्दा बताया।

कमलनाथ ने कहा कि गैस की सप्लाई पर्याप्त है, लेकिन वितरण प्रणाली में आई खामियों के चलते लोगों तक समय पर आपूर्ति नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने इसे “व्यवस्था का दोष” बताते हुए कहा कि आम जनता में भ्रम की स्थिति बन गई है, जिससे किल्लत का आभास हो रहा है।

छिंदवाड़ा दौरे का मकसद

कमलनाथ ने स्पष्ट किया कि उनका यह दौरा पूरी तरह व्यक्तिगत है और इसका कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है। वे यहां एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं और दिवंगत व्यक्ति के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे। इसी दौरान उनके साथ मौजूद पूर्व सांसद नकुलनाथ भी सिमरिया क्षेत्र में 26 मार्च को हुए सड़क हादसे के घायलों से मुलाकात करेंगे। इस हादसे में कई लोगों की जान गई थी और 40 से अधिक लोग घायल हुए थे।

धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे

छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान कमलनाथ सिमरिया स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर तैयारियां की गई हैं। स्थानीय स्तर पर प्रशासन और आयोजकों ने सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम किए हैं। यह कार्यक्रम सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पृष्ठभूमि और संदर्भ

देश के कई हिस्सों में हाल के दिनों में एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। कुछ जगहों पर लोगों ने देरी और सीमित उपलब्धता की बात कही है।

हालांकि, आधिकारिक स्तर पर किसी बड़े स्तर की कमी की पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक, सप्लाई चेन में अस्थायी बाधाएं और स्थानीय स्तर की वितरण समस्याएं इसके पीछे कारण हो सकती हैं।

आधिकारिक और राजनीतिक प्रतिक्रिया

कमलनाथ के बयान ने इस मुद्दे को राजनीतिक रंग भी दे दिया है। जहां एक ओर विपक्ष सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ नेता इसे केवल प्रबंधन की कमी बता रहे हैं। वहीं अधिकारियों के अनुसार, केंद्र और राज्य स्तर पर सप्लाई सामान्य है और किसी भी तरह की व्यापक किल्लत की स्थिति नहीं है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत बताई जा रही है।