Arrest News - दैनिक जागरण

TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, फालता थाने पर हमले का आरोप
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता जहांगीर खान से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी पत्नी सरीना बीबी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह हुई इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पुलिस का आरोप है कि सरीना बीबी ने फालता पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में समर्थकों को इकट्ठा कर विरोध प्रदर्शन कराया था और इसी दौरान पुलिस तथा केंद्रीय सुरक्षा बलों पर हमला करने की कोशिश की गई। जांच एजेंसियों का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने में उनकी भूमिका सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें डायमंड हार्बर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

पूरा मामला 16 जून को फालता थाने के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक बड़ी संख्या में थाने के बाहर जमा हो गए थे। इसी दौरान प्रदर्शन उग्र हो गया और भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने न केवल कानून व्यवस्था बाधित की बल्कि पुलिस हिरासत में मौजूद जहांगीर खान को छुड़ाने की भी कोशिश की। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य वीडियो फुटेज की जांच शुरू की थी। इन्हीं फुटेज के आधार पर कई लोगों की पहचान की गई और अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जहांगीर खान का नाम पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। वह दक्षिण 24 परगना जिले के फालता क्षेत्र में टीएमसी के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में उन्हें टीएमसी महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी उनका नाम कई बार चर्चा में आया था। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान खुद को फिल्म ‘पुष्पा’ के किरदार की तरह पेश किया था और सार्वजनिक सभाओं में कई बार फिल्म का चर्चित संवाद दोहराया था। इसी वजह से वह स्थानीय स्तर पर काफी चर्चित हो गए थे।

हालांकि चुनाव के बाद हालात तेजी से बदले। फालता विधानसभा सीट पर मतदान के दौरान गड़बड़ियों के आरोप सामने आए थे। चुनाव आयोग को मतदान रद्द कर दोबारा वोटिंग करानी पड़ी थी। दोबारा मतदान से ठीक पहले जहांगीर खान ने चुनावी मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा ने इस सीट पर बड़ी जीत दर्ज की और उसी समय से जहांगीर खान सार्वजनिक रूप से कम दिखाई देने लगे। इस बीच उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप भी सामने आए। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार फालता थाने में उनके खिलाफ सात अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थीं। इन मामलों में अवैध वसूली, धमकी देने, लोगों को डराने और महिलाओं को गैंगरेप की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप शामिल थे। आरोप लगने के बाद वह लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से दूर रहे। पुलिस का कहना है कि वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे।

आखिरकार 8 जून को पश्चिम बंगाल पुलिस ने उन्हें नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वह देश छोड़ने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें राज्य में लाया गया और पूछताछ शुरू की गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें फालता क्षेत्र में कई जगहों पर ले जाकर घटनास्थलों की पहचान कराई। इसी दौरान उनकी सार्वजनिक परेड भी कराई गई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। इन वीडियो में जहांगीर खान लोगों के सामने कान पकड़कर और हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखाई दिए। एक वीडियो में वह हथकड़ी लगाए नजर आए, जबकि दूसरे वीडियो में उनकी कमर में रस्सी बंधी हुई थी। इन तस्वीरों को लेकर राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई। विपक्षी दलों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए, जबकि प्रशासन का कहना था कि यह जांच प्रक्रिया का हिस्सा है और कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की गई है।

फालता थाने पर हुए हमले के बाद राज्य सरकार ने भी सख्त रुख अपनाया। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए। इसके बाद पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का अभियान शुरू किया। पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं क्योंकि जांच अभी जारी है। हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल में कई टीएमसी नेताओं के खिलाफ जनता का विरोध खुलकर सामने आया है। कहीं नेताओं का घेराव किया गया तो कहीं उन पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोप लगे। ऐसे माहौल में जहांगीर खान और उनकी पत्नी से जुड़ा यह मामला राज्य की राजनीति में नया मोड़ लेकर आया है। सरीना बीबी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फालता थाने पर हुए हमले और हिंसा में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हुए TMC नेता जहांगीर खान, अवैध वसूली मामले में कार्रवाई
पश्चिम बंगाल की राजनीति में चर्चित नाम बन चुके तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान को सोमवार को नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने यह कार्रवाई उस समय की जब कथित तौर पर वह देश छोड़कर नेपाल जाने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोलकाता लाया जा रहा है, जहां उनसे जुड़े मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हालांकि पुलिस की ओर से देर शाम तक इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था, लेकिन सूत्रों के अनुसार कार्रवाई लंबे समय से चल रही निगरानी के बाद की गई है।

जहांगीर खान के खिलाफ दक्षिण 24 परगना जिले के फालता थाने में कई मामले दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक उनके खिलाफ कुल सात प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। इनमें अवैध वसूली से जुड़े आरोप प्रमुख बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न शिकायतों के आधार पर जांच चल रही थी और इसी दौरान उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गिरफ्तारी के समय वह सीमा क्षेत्र में मौजूद थे और आगे बढ़ने की तैयारी में थे।

जहांगीर खान का नाम इस साल हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने फालता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और चुनाव प्रचार के दौरान खुद को एक मजबूत स्थानीय नेता के रूप में प्रस्तुत किया था। चुनावी सभाओं और जनसभाओं में उनका अंदाज अक्सर चर्चा का विषय बनता था। उन्होंने कई बार फिल्म ‘पुष्पा’ के चर्चित संवादों का इस्तेमाल कर समर्थकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इसी वजह से वह चुनावी दौर में लगातार सुर्खियों में बने रहे।

हालांकि चुनाव के दौरान फालता सीट कई विवादों के कारण चर्चा में रही। मतदान के बाद कई बूथों से अनियमितताओं और कथित गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई थीं। शिकायतों के आधार पर निर्वाचन आयोग ने मामले की जांच कराई और बाद में कुछ बूथों पर दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया गया। पुनर्मतदान से पहले राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया था और सभी दलों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे।

इसी बीच जहांगीर खान ने मतदान दोबारा होने से लगभग 48 घंटे पहले चुनावी मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी दावेदारी वापस लेने की घोषणा की थी। यह फैसला उस समय काफी चर्चा में रहा क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान वह लगातार सक्रिय दिखाई दे रहे थे। राजनीतिक गलियारों में उनके इस कदम को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुई थीं। हालांकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने फैसले को व्यक्तिगत और राजनीतिक कारणों से जुड़ा बताया था।

24 मई को घोषित चुनाव परिणामों में जहांगीर खान को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें अपेक्षाकृत कम वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहे। इसके बाद से उनकी सार्वजनिक गतिविधियां लगभग बंद हो गई थीं। स्थानीय लोगों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के अनुसार चुनाव परिणाम आने के बाद वह न तो अपने घर पर दिखाई दिए और न ही पार्टी कार्यालयों में सक्रिय नजर आए। इसी दौरान पुलिस भी उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

मई 2026 में जहांगीर खान ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी मांगी थी और गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग की थी। उनका आरोप था कि उनके खिलाफ लगातार नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। अदालत से उन्हें कुछ समय के लिए राहत मिली थी, लेकिन बाद में वह सुरक्षा वापस ले ली गई। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई थी।

फालता विधानसभा क्षेत्र का चुनाव इस बार कई कारणों से सुर्खियों में रहा। मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में कथित छेड़छाड़ और मतदान केंद्रों की निगरानी से जुड़े विवाद भी सामने आए थे। जांच के दौरान कुछ बूथों में गड़बड़ियों के संकेत मिलने की बात भी कही गई थी। इन घटनाओं के चलते फालता सीट राज्य की सबसे चर्चित सीटों में शामिल हो गई थी। जहांगीर खान को तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता रहा है। हालांकि उनकी गिरफ्तारी पर पार्टी की ओर से तत्काल कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

दुर्ग में पुलिस की सख्त कार्रवाई: हथियार लहराने वाला गिरफ्तार
दुर्ग जिले में पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक ही दिन में तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। इन कार्रवाइयों में सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक, मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य और अवैध शराब बिक्री में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सभी मामलों में आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पहला मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय का माहौल बना रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान दुर्ग के पोटिया कुंदरा पारा निवासी राजू उर्फ संतलाल जांगड़े (19) के रूप में हुई है। उसके पास से एक लोहे का धारदार हथियार बरामद किया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

दूसरी कार्रवाई जामगांव आर थाना क्षेत्र में हुई, जहां मोबाइल टावर से कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। 15 अप्रैल को टावर सुपरवाइजर ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। गुढ़ियारी गांव के मसाला चौक के पास दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में गौरव विश्वकर्मा (23), शिव बंजारे (22) और एक नाबालिग शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी किया गया कॉपर केबल और घटना में इस्तेमाल कटर भी बरामद कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

तीसरी कार्रवाई मोहन नगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री को लेकर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि धमधा नाका स्थित हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति बैग में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान राम नगर उरला निवासी शैलेन्द्र सागरवंशी (30) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 30 पौवा देशी मसाला शराब (करीब 5.40 बल्क लीटर) और एक काला बैग बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

मालदा हिंसा केस में बड़ा एक्शन, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, 35 लोग अन्य अरेस्ट, NIA जांच शुरू
पश्चिम बंगाल के मालदा प्रोटेस्ट केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां कथित मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब तक कुल 35 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई उस घटना के बाद तेज हुई, जिसमें मालदा जिले के कालियाचक क्षेत्र में सात न्यायिक अधिकारियों को करीब आठ घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया था। इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और इसे एक सुनियोजित साजिश के रूप में भी देखा जा रहा है। राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अब मिलकर पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं।

मुख्य कार्रवाई और गिरफ्तारी

ADG नॉर्थ बंगाल के अनुसार, मोफक्करुल इस्लाम को बागडोगरा एयरपोर्ट से उस समय हिरासत में लिया गया जब वह कथित रूप से भागने की कोशिश कर रहा था। जांच एजेंसियों का कहना है कि वह लोगों को भड़काने और हिंसा को उकसाने में प्रमुख भूमिका निभा रहा था। इसी मामले में ISF से जुड़े उम्मीदवार शाहजहां अली समेत कुल 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा है कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और डिजिटल व भौतिक साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

घटना की पृष्ठभूमि

बुधवार को मालदा के कालियाचक इलाके में हुई इस घटना ने राज्य प्रशासन को हिला दिया था। उपद्रवियों ने सात न्यायिक अधिकारियों को घेरकर बंधक बना लिया था, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थिति तब नियंत्रण में आई जब सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने राज्य के डीजीपी से सीधे बातचीत की, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

आधिकारिक बयान

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान देश के मुख्य न्यायाधीश ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने संकेत दिया कि यह मामला सामान्य विरोध प्रदर्शन से आगे बढ़कर एक संगठित साजिश हो सकता है। वहीं, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि बंगाल को बदनाम करने के उद्देश्य से इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।

दूसरी ओर, आरोपी मोफक्करुल इस्लाम ने अपनी गिरफ्तारी के बाद दावा किया कि वह केवल एक आंदोलन में शामिल लोगों की मदद के लिए वहां मौजूद था और उसने किसी भी प्रकार की हिंसा या साजिश में भाग नहीं लिया।

जांच का दायरा

NIA की एंट्री के बाद जांच का दायरा काफी बढ़ गया है। एजेंसी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह विरोध प्रदर्शन पहले से योजनाबद्ध था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक, कॉल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया गतिविधियां और वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

असर और आगे की स्थिति

इस मामले ने न केवल राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि चुनावी माहौल में भी हलचल पैदा कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां अब संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर रही हैं।

आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं, क्योंकि NIA की जांच जारी है। मालदा प्रोटेस्ट केस अब एक बड़ी राष्ट्रीय जांच में बदल चुका है और इसकी हर अपडेट पर देशभर की नजर बनी हुई है।