RMadavan Dhruandhar2 Dhruandhar2BoxOffice UndercoverActor BollywoodNews BollywoodUpdate ActorInAudience ViralVideo RanveerSingh AdityaDhar #IndianCinema BlockbusterMovie MovieLovers - दैनिक जागरण

आर माधवन ने आम दर्शकों के बीच ‘धुरंधर 2’ का उठाया लुत्फ, वीडियो हुआ वायरल
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का जलवा जारी है और इसी बीच फिल्म के स्टार आर माधवन ने फैंस को चौंका दिया। फिल्म में अजय सान्याल का दमदार रोल निभाने वाले माधवन हाल ही में एक थिएटर में चुपचाप अपनी ही फिल्म देखते नजर आए। वीडियो में वह बिल्कुल एक आम दर्शक की तरह बैठे हैं और लोगों के रिएक्शन्स का मजा ले रहे हैं।

इस यादगार पल को थिएटर एग्जीबिटर अक्षय राठी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। वीडियो में माधवन काफी रिलैक्स्ड दिख रहे हैं और पूरी तरह से फिल्म का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे देखकर उत्साहित हैं।

वायरल वीडियो और सोशल मीडिया प्रतिक्रियाएं

अक्षय राठी ने वीडियो के कैप्शन में मजेदार अंदाज में लिखा, “आईएसआई चाहे जो भी प्लानिंग कर ले, उन्हें बता दो कि अजय सान्याल की नजर उन पर हर वक्त है।” वीडियो पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए और माधवन के इस अंडरकवर मूव को बेहद पसंद किया।

फैंस के लिए यह खास पल था, जब उन्होंने अपने पसंदीदा अभिनेता को थिएटर में खचाखच भरे हॉल में अपनी फिल्म का मजा लेते देखा। माधवन भी दर्शकों के उत्साह और प्रतिक्रियाओं से काफी खुश नजर आए।

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

रिलीज के 15वें दिन फिल्म ने भारत में लगभग 17.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कुल आंकड़ों के अनुसार, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ अब तक भारत में 937.32 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 1120.17 करोड़ रुपये पार कर चुका है। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यह 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होगी।

फिल्म की कहानी

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) की कहानी पर आधारित है। हमजा एक भारतीय अंडरकवर एजेंट है, जो कराची के ल्यारी अंडरवर्ल्ड में आईएसआई समर्थित आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर है। फिल्म में उनके अतीत की झलक भी दिखाई गई है, जहां वह जसकीरत सिंह रंगी नाम के एक सिख लड़के के रूप में भारतीय सेना में शामिल होने के सपने को जी रहे हैं।फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ हुई और इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो चुकी है।