IPL2026 DelhiCapitals MumbaiIndians GTvsRR IPLDoubleHeader MitchellSantner CricketNewsIndia T20Cricket ArunJaitleyStadium - दैनिक जागरण

IPL-2026: दिल्ली और मुंबई से लेकर गुजरात बनाम राजस्थान तक, आज पहला डबल हेडर
IPL-2026 के 19वें सीजन का पहला डबल हेडर शनिवार को खेला जाएगा, जिसमें दो हाई-वोल्टेज मुकाबले दर्शकों को रोमांचित करेंगे। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से होगा, जबकि दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा।

दिल्ली बनाम मुंबई: मुकाबले की पूर्व झलक

दिल्ली और मुंबई के बीच अब तक 37 IPL मैच हुए हैं, जिसमें मुंबई ने 21 और दिल्ली ने 16 मैच जीते हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 13 मुकाबले हुए, जिनमें दिल्ली ने सात और मुंबई ने छह मैच जीते। पिछले सीजन दोनों टीमों के दो मैच मुंबई ने जीते थे।

इस साल के पहले मैच में दोनों टीमों ने जीत के साथ शुरुआत की। दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 141 रन पर रोककर जीत हासिल की, जबकि मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 221 रन का विशाल लक्ष्य आसानी से हासिल किया। मुंबई की ओर से रायन रिकेल्टन ने 43 गेंद में 81 रन और रोहित शर्मा ने 38 गेंद में 78 रन बनाकर 148 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप बनाई।

न्यूजीलैंड के टी-20 और वनडे कप्तान मिचेल सैंटनर भी मुंबई टीम से जुड़ गए हैं। हालांकि निजी कारणों से वे पहले मैच में नहीं खेल सके थे। अब वे अल्लाह गजनफर की जगह टीम में उतर सकते हैं।

पिच और मौसम का प्रभाव

अरुण जेटली स्टेडियम की स्क्वायर बाउंड्री बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। तेज गेंदबाजों को शुरुआती स्विंग मिल सकती है, लेकिन मैच के मध्य में पिच धीमी हो जाती है, जिससे स्पिनर्स को बढ़त मिलती है। दिन का मुकाबला होने के कारण ओस का असर नहीं रहेगा। इतिहास में यहां खेले गए 97 मैचों में चेज करने वाली टीमों ने 49 बार जीत दर्ज की, जबकि पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 47 बार जीत हासिल की।मौसम की बात करें तो दिल्ली में आज गरज के साथ बारिश की 55% संभावना है। तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल, पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, थंगारसु नटराजन, समीर रिजवी।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दूल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव।

दोनों मुकाबलों में टीमों की रणनीति, खिलाड़ी फॉर्म और मौसम का असर निर्णायक हो सकता है। फैंस आज के डबल हेडर में हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद कर रहे हैं।