Film Poster - दैनिक जागरण

रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मायसा' का नया पोस्टर रिलीज, 30वें जन्मदिन पर दिखा इंटेंस लुक
बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के 30वें जन्मदिन के मौके पर उनकी अगली फिल्म 'मायसा' (Mysaa) का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। पोस्टर में रश्मिका का पावरफुल और एग्रेसिव अवतार दिखा, जिसमें उनके चेहरे पर धूल और खून है और आंखों में गुस्सा साफ नजर आ रहा है।

फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “उसने आकर्षण से राज किया, शालीनता से जीत हासिल की… अब वह शुद्ध गुस्से के साथ आ रही है। टीम 'मायसा' की ओर से रश्मिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”पोस्टर रश्मिका के 30वें जन्मदिन, यानी अप्रैल 2026 के मौके पर रिलीज किया गया।

'मायसा' साल 2026 की सबसे चर्चित पैन इंडिया फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म की कहानी आदिवासी इलाकों पर आधारित है, जिसमें दर्शकों को भरपूर एक्शन और गहरे इमोशंस देखने को मिलेंगे। फिल्म के डायरेक्टर रवींद्र पुल्ले हैं और म्यूजिक जेक्स बिजॉय ने कंपोज किया है। मेकर्स का दावा है कि यह रश्मिका के करियर की अब तक की सबसे दमदार परफॉर्मेंस होगी।

पहले टीजर की झलक
फिल्म के पहले रिलीज हुए टीजर में रश्मिका के किरदार की गहराई का अंदाजा मिलता है। टीजर में उनकी मां की आवाज सुनाई देती है: “मेरी बेटी मर गई है… लेकिन मौत को भी मौत का सामना करना पड़ा और वह मेरी बेटी को मारने में नाकाम रही।”

रश्मिका के पास आने वाले समय में कई बड़े बॉलीवुड और साउथ प्रोजेक्ट्स हैं। वह हिंदी फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा, पीरियड एक्शन ड्रामा 'रणबाली' में वह अपने पति और अभिनेता विजय देवरकोंडा के अपोजिट काम करेंगी, जिसमें उनका किरदार जयम्मा का है।

पोस्टर और टीजर दोनों ही फैंस को रश्मिका के किरदार की गहराई और उनकी ताकत का अहसास कराते हैं। मेकर्स ने साफ किया है कि यह फिल्म रश्मिका के अब तक के करियर की सबसे एक्सप्लोसिव और दमदार परफॉर्मेंस पेश करेगी।