अहमदाबाद क्रिकेट - दैनिक जागरण

SA vs CAN: अहमदाबाद में आज पहली भिड़ंत, टी-20 वर्ल्ड कप में कनाडा की कड़ी परीक्षा
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का नौवां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पिछली बार की उपविजेता साउथ अफ्रीका और कनाडा आमने-सामने होंगी। यह ग्रुप-D का दूसरा मैच है। मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे होगी, जबकि टॉस 6:30 बजे किया जाएगा। खास बात यह है कि दोनों टीमें टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगी।

अब तक साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच केवल एक ही अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला गया है, जो 2003 वनडे वर्ल्ड कप में हुआ था। उस मैच में साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 118 रन से हराया था। करीब दो दशक बाद दोनों टीमों की फिर भिड़ंत हो रही है, लेकिन इस बार फॉर्मेट छोटा और चुनौती कहीं ज्यादा है।

वॉर्म-अप मैचों की बात करें तो साउथ अफ्रीका को भारत के खिलाफ 30 रन से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, कनाडा की टीम अपने अभ्यास मैचों में इटली और नेपाल से हार गई थी। ऐसे में दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी क्विंटन डी कॉक और कप्तान ऐडन मार्करम के कंधों पर होगी। डी कॉक हाल के मैचों में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। मध्यक्रम में डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे अनुभवी और आक्रामक बल्लेबाज मौजूद हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और कॉर्बिन बॉश से टीम को शुरुआती और डेथ ओवर्स में विकेट की उम्मीद होगी।

दूसरी ओर कनाडा की टीम में भारतीय मूल के 11 खिलाड़ी शामिल हैं, जो इस मुकाबले को खास बनाते हैं। बल्लेबाजी में नवनीत धालीवाल, युवराज समरा और कप्तान दिलप्रीत बाजवा से टीम को ठोस शुरुआत की उम्मीद रहेगी। ऑलराउंडर साद बिन जफर और तेज गेंदबाज कलीम सना व शिवम शर्मा गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां अब तक खेले गए मैचों में कई बार 220 से ज्यादा रन बन चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को यहां ज्यादा सफलता मिली है। माना जा रहा है कि 180 से 190 रन का स्कोर जीत के लिए मजबूत माना जाएगा।

मौसम की बात करें तो अहमदाबाद में दिन के समय गर्मी रहेगी, लेकिन शाम के वक्त मौसम साफ और खेलने के लिए अनुकूल रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे पूरे 40 ओवर का खेल होने की उम्मीद है।

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकेगा, जबकि मोबाइल यूजर्स जियो-हॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!