HealthTips - दैनिक जागरण

बाल झड़ने की समस्या: ये आसान घरेलू उपाय कर सकते हैं बड़ा फर्क
आज के समय में बाल झड़ना एक आम समस्या बनती जा रही है। पुरुष और महिलाएं दोनों ही इससे प्रभावित हैं। बदलती जीवनशैली, गलत खानपान, तनाव और प्रदूषण इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं। हालांकि, शुरुआती स्तर पर कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।

बालों की जड़ों को मजबूत करने के लिए सबसे पहले जीवनशैली में सुधार जरूरी है। पर्याप्त नींद लेना, तनाव को कम करना और संतुलित आहार अपनाना बालों के स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाता है। शरीर को सही पोषण मिलने पर बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और उनका टूटना कम होता है।

नियमित रूप से सिर की मालिश करना भी एक प्रभावी उपाय माना जाता है। हल्के हाथों से मालिश करने से रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे बालों की जड़ों तक पोषण आसानी से पहुंचता है। यह प्रक्रिया बालों को मजबूती देने के साथ-साथ उन्हें घना बनाने में भी मदद करती है।

बालों की सफाई का विशेष ध्यान रखना भी जरूरी है। समय-समय पर सिर धोने से गंदगी और अतिरिक्त तेल हट जाता है, जिससे रोमछिद्र बंद नहीं होते। हालांकि, अत्यधिक बार-बार सिर धोने से भी बचना चाहिए क्योंकि इससे प्राकृतिक नमी कम हो सकती है।

आहार में हरी सब्जियां, ताजे फल और प्रोटीन युक्त भोजन को शामिल करना बालों के लिए लाभदायक होता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी बाल झड़ने का एक बड़ा कारण होती है, इसलिए संतुलित आहार को प्राथमिकता देना चाहिए।

इसके अलावा, बालों को अत्यधिक गर्मी और केमिकल वाले उत्पादों से बचाना चाहिए। बार-बार स्ट्रेटनिंग या हीटिंग उपकरणों का इस्तेमाल बालों को कमजोर कर देता है, जिससे उनका टूटना बढ़ जाता है।

अगर समस्या लंबे समय तक बनी रहती है तो विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी होता है। शुरुआती स्तर पर ही ध्यान देने से इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।सही देखभाल और नियमित दिनचर्या अपनाकर बालों को फिर से स्वस्थ और मजबूत बनाया जा सकता है।

ठंडे पानी और जूस के स्वास्थ्य पर असर: जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
गर्मियों में ठंडा पानी या जूस पिने की आदत आम होती है, लेकिन सीधे फ्रिज से निकाली गई ठंडी चीजें स्वास्थ्य पर असर डाल सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक ठंडा पानी या जूस सीधे पिने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

खाद्य और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडा पानी अचानक पिने से गले और पेट पर प्रभाव पड़ सकता है। गले में खराश, खांसी या संवेदनशील लोगों में इरिटेशन सामान्य लक्षण हैं। साथ ही, पाचन तंत्र को ठंडे तरल पदार्थ को सामान्य तापमान पर लाने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, जिससे डाइजेशन धीमा हो सकता है।

यह समस्या विशेष रूप से गर्मियों में देखी जाती है, जब लोग ज्यादा हाइड्रेट रहने के लिए ठंडा पानी या जूस पीते हैं। घर, ऑफिस या बाहर कहीं भी तुरंत ठंडा पेय पिने से ये असर दिखाई दे सकता है।

अत्यधिक ठंडा पानी पेट दर्द, गैस या पेट में क्रैम्प्स का कारण बन सकता है। जिन लोगों का पेट संवेदनशील होता है, उनके लिए यह और भी समस्या बन सकता है। इसके अलावा, बहुत ठंडी चीजें खाने या पीने से दांतों में संवेदनशीलता, झनझनाहट या दर्द भी हो सकता है।

सही तरीका क्या है
विशेषज्ञों के अनुसार, ठंडा पानी या जूस पीने से पहले उसे 5-10 मिनट तक कमरे के तापमान पर आने देना चाहिए। अत्यधिक ठंडे (बर्फ जैसे) पेय से बचना चाहिए। कटे हुए फलों के जूस को ज्यादा देर तक स्टोर नहीं करना चाहिए और हमेशा ढककर, साफ-सुथरी जगह पर रखना चाहिए।

गर्मी के मौसम में लोग अक्सर ठंडे पेय का सेवन अधिक करते हैं, क्योंकि यह तुरंत ठंडक का एहसास देता है। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि लंबे समय तक फ्रिज में रखे गए जूस या ठंडे पेय को तुरंत पीने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ बढ़ सकती हैं।

सावधानी अपनाकर ठंडा पानी और जूस पीना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। सही तापमान पर पेय पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है, डाइजेशन सामान्य रहता है और गले या दांतों पर कोई दिक्कत नहीं होती।