बिलासपुर समाचार सड़क हादसा बाइक एक्सीडेंट नाले में गिरी बाइक युवक की मौत तोरवा थाना छत्तीसगढ़ न्यूज आज की ताज़ा खबर भारत समाचार अपडेट हिंदी न्यूज़ पोर्टल ब्रेकिंग न्यूज़ पब्लिक इंटरेस्ट स्टोरी ट्रेंडिंग न्यूज इंडिया - दैनिक जागरण

बिलासपुर में देर रात सड़क हादसा, नाले में गिरी बाइक; एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक बाइक से घूमने निकले थे और रात भर घर नहीं लौटे। सोमवार सुबह परिजनों की तलाश के दौरान दोनों युवक अपनी बाइक सहित सड़क किनारे बने नाले में गिरे मिले। यह घटना तोरवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान हेमू नगर बॉम्बे आवास निवासी राहुल यादव (26) के रूप में हुई है। हादसे में उसका साथी सुमित यादव (18) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने घायल युवक की हालत नाजुक बताई है।

रात में निकले थे घूमने, सुबह मिला सुराग

जानकारी के मुताबिक राहुल यादव और सुमित यादव रविवार देर रात बाइक से बाहर निकले थे। देर रात तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए, लेकिन रात में कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार सुबह जब आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, तब हेमू नगर के पास सड़क किनारे बने नाले में दोनों युवक और उनकी बाइक गिरी हुई मिली।

पुलिस और एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टरों ने राहुल यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुमित यादव को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार घायल युवक के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं।

तेज रफ्तार या नियंत्रण खोने की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई होगी। हालांकि यह भी संभावना जताई जा रही है कि किसी अन्य वाहन से टक्कर के बाद हादसा हुआ हो। फिलहाल दुर्घटना का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि घायल युवक के बयान, घटनास्थल की स्थिति और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!