Brutal Murder Case - दैनिक जागरण

अंबिकापुर में खौफनाक वारदात: अफेयर के शक में प्रेमी ने महिला की हत्या, रेप के बाद पत्थर से कुचलकर मार डाला
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में अपनी साथी महिला की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला के सिर और सीने पर पत्थरों से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना 3 अप्रैल की है, जबकि आरोपी को आठ दिन बाद गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय महिला का शव कोतवाली थाना क्षेत्र के महामाया प्रवेश द्वार के पास सड़क किनारे एक झोपड़ीनुमा मटन दुकान में खून से लथपथ मिला था। शुरुआती जांच में ही मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मिथुन उर्फ पंडा और महिला के बीच पिछले छह वर्षों से संबंध थे। दोनों साथ रहते थे और कबाड़ बीनने का काम करते थे। आरोपी को शक था कि महिला का किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध है। इसी शक ने विवाद का रूप लिया और आरोपी ने क्रूरता की हदें पार करते हुए वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश में कई टीमें गठित कीं और विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। अंततः आरोपी को चिरमिरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जहां वह छिपकर मजदूरी कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे अंबिकापुर लाया गया और घटना स्थल पर क्राइम सीन का री-क्रिएशन कराया गया, जिसमें उसने पूरे घटनाक्रम को स्वीकार किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पर कड़ी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं, सरगुजा पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले का विस्तृत खुलासा किया जाना बाकी है।

इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मृतका के परिजनों ने आरोपी के लिए सख्त सजा, यहां तक कि फांसी की मांग की है। इलाके में इस घटना को लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है।फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और चार्जशीट तैयार करने की प्रक्रिया जारी है।