Rewa ATM Fraud Cyber Crime Madhya Pradesh Police Banking Scam CCTV Footage ATM Card Theft Financial Fraud Breaking News India News Crime News Police Investigation - दैनिक जागरण

ATM में मदद का नाटक, पल भर में कार्ड स्वैप… रीवा में शिक्षक के खाते से 80,000 गायब
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एटीएम से पैसे निकालने गए एक शिक्षक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मदद के बहाने दो युवकों ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और बाद में उनके खाते से 80 हजार रुपए निकाल लिए। यह घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नीम चौराहा स्थित एटीएम बूथ की है।घटना 8 अप्रैल की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

कैसे हुई वारदात, मदद के बहाने दिया धोखा

जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर के कंदैला स्कूल में पदस्थ शिक्षक मिठाईलाल साकेत बुधवार को पैसे निकालने एटीएम पहुंचे थे। उन्होंने मशीन में कार्ड डालकर ट्रांजैक्शन करने की कोशिश की, लेकिन प्रक्रिया सफल नहीं हुई।

इसी दौरान बाहर खड़े दो युवक मदद के बहाने अंदर आए और बातचीत के दौरान शिक्षक का एटीएम कार्ड बदल दिया। आरोपी असली कार्ड अपने साथ लेकर चले गए और पीड़ित को किसी और का कार्ड थमा दिया।

कुछ ही देर में खाते से उड़ाए 80 हजार रुपए

वारदात के कुछ ही समय बाद आरोपियों ने दूसरे एटीएम बूथ पर जाकर असली कार्ड का इस्तेमाल किया और 80 हजार रुपए निकाल लिए। ट्रांजैक्शन का मैसेज आने पर शिक्षक को ठगी का पता चला।जब उन्होंने कार्ड की जांच की तो वह किसी अन्य व्यक्ति ‘कामता गिरी’ के नाम पर निकला। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

घटना के बाद पुलिस ने एटीएम बूथ के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दोनों आरोपी साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि एटीएम बूथ में किसी भी अनजान व्यक्ति से मदद न लें। साथ ही एटीएम कार्ड और पिन की जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई है।अधिकारियों ने कहा कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी आर्थिक ठगी का कारण बन सकती है।