Ranveer Singh RSS Mohan Bhagwat Nagpur Reshimbagh Hedgewar Memorial Bollywood News India News Celebrity News Political Meeting - दैनिक जागरण

रणवीर सिंह का अचानक नागपुर दौरा, RSS मुख्यालय में हलचल
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह शुक्रवार को अचानक नागपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। यह मुलाकात RSS मुख्यालय में हुई, हालांकि संगठन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।सूत्रों के अनुसार, यह दौरा निजी और सीमित कार्यक्रम का हिस्सा था, जिसमें कुछ चुनिंदा मुलाकातें शामिल थीं।

हेडगेवार स्मृति मंदिर में दी श्रद्धांजलि

रणवीर सिंह दोपहर करीब 4 बजे मुंबई से चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए नागपुर पहुंचे। इसके बाद वे रेशिमबाग स्थित हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर गए, जो RSS के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को समर्पित है।उन्होंने वहां जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और संघ के दूसरे सरसंघचालक एम. एस. गोलवलकर के मेमोरियल पर भी नमन किया।

संघ पदाधिकारियों से हुई चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, रणवीर सिंह ने RSS के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। इस दौरान कई विषयों पर बातचीत हुई, हालांकि इन चर्चाओं का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।एयरपोर्ट अधिकारियों ने भी उनके नागपुर आगमन और प्रस्थान की पुष्टि की है। अभिनेता शाम करीब 8 बजे मुंबई लौट गए।

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि रणवीर सिंह ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से भी मुलाकात की। यह मुलाकात संगठन के मुख्यालय में हुई। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर RSS की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले रणवीर सिंह ने RSS के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक वीडियो संदेश जारी कर संगठन को शुभकामनाएं दी थीं। इसलिए इस दौरे को उसी सिलसिले से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

रणवीर सिंह का यह दौरा ऐसे समय में सामने आया है जब उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और वैश्विक स्तर पर 1600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।