हिंदी सिनेमा - दैनिक जागरण

अरुणा ईरानी का खुलासा: एहसान से शुरू हुआ रिश्ता, जिसने करियर को प्रभावित किया
हिंदी सिनेमा की वरिष्ठ अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़े एक संवेदनशील अध्याय पर खुलकर बात की है। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन महमूद के साथ अपने संबंधों को लेकर कई अहम बातें साझा कीं। अरुणा ईरानी के मुताबिक, यह रिश्ता भावनाओं से अधिक परिस्थितियों और पेशेवर मजबूरियों से जुड़ा था, जिसका असर बाद में उनके करियर पर भी पड़ा।

एक मीडिया इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने स्वीकार किया कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें पहला बड़ा मौका दिलाने वालों में महमूद का अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों में काम पाने की जरूरत और एहसान की भावना ने उन्हें उनके करीब ला दिया। अरुणा के अनुसार, उस समय परिस्थितियां ऐसी थीं कि वह खुद को इस रिश्ते से अलग नहीं कर पा रही थीं।

अभिनेत्री ने बताया कि जैसे-जैसे समय बीता, उन्हें यह महसूस होने लगा कि इस रिश्ते में संतुलन नहीं रहा। उन्होंने कहा कि महमूद अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो गए, जबकि वह अलग-अलग कामों में जुटीं रहीं। इसी दौरान उन्हें यह अहसास हुआ कि उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं हो रहा और इस स्थिति को उन्होंने लंबे समय तक चुपचाप सहा।

अरुणा ईरानी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस रिश्ते के लिए सिर्फ महमूद को दोषी नहीं मानतीं। उनके मुताबिक, उस दौर में उन्होंने भी परिस्थितियों को स्वीकार किया और विरोध नहीं किया। बाद में यह रिश्ता खत्म हो गया और उन्होंने अपने करियर पर दोबारा ध्यान केंद्रित किया।

इंटरव्यू में अभिनेत्री ने महमूद से शादी को लेकर वर्षों से चली आ रही अफवाहों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा कहा गया था कि दोनों विवाह करेंगे, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। पीछे मुड़कर देखने पर अरुणा को लगता है कि यह उनके लिए बेहतर ही साबित हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि महमूद पहले से दो बार शादी कर चुके थे, जिससे स्थिति और जटिल थी।

अरुणा ईरानी ने बताया कि शादी की अफवाहों का सीधा असर उनके पेशेवर जीवन पर पड़ा। फिल्म निर्माताओं को यह आशंका होने लगी थी कि यदि वह गर्भवती हो गईं तो फिल्मों की शूटिंग प्रभावित हो सकती है। इसी डर के कारण कई प्रोजेक्ट्स उनके हाथ से निकल गए। उस दौर को उन्होंने अपने करियर का सबसे कठिन समय बताया।

गौरतलब है कि ‘बॉम्बे टू गोवा’ और ‘कारवां’ जैसी सफल फिल्मों के बावजूद अरुणा ईरानी को अपेक्षित काम नहीं मिला। महमूद के साथ कथित रिश्ते की चर्चाओं ने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया और उन्हें लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा। बाद में, जब उन्होंने स्वतंत्र रूप से काम करना शुरू किया, तब इंडस्ट्री को स्थिति की वास्तविकता समझ में आई।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!