Time Deposit Account - दैनिक जागरण

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम: 7.5% तक ब्याज के साथ सुरक्षित निवेश का विकल्प
सरकार ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे लोगों के लिए पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आई है, जिसमें 7.5% तक का ब्याज मिल रहा है।

यह स्कीम बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की तरह ही काम करती है, जिसमें निवेशक एक तय अवधि के लिए पैसा जमा कर निश्चित रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में 1,000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में 1 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है। वर्तमान में इसमें 6.9% से 7.5% तक की ब्याज दर दी जा रही है, जो इसे कम जोखिम वाले निवेश विकल्पों में शामिल करती है।

कितने समय में पैसा होगा दोगुना?
वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, 7.5% ब्याज दर के हिसाब से ‘रूल ऑफ 72’ लागू करने पर निवेश की रकम को दोगुना होने में लगभग 9 साल 6 महीने का समय लग सकता है। यह नियम निवेशकों को यह समझने में मदद करता है कि किसी ब्याज दर पर उनका पैसा कितने समय में दोगुना होगा।

टैक्स में भी मिलता है फायदा
अगर निवेशक 5 साल की अवधि के लिए इस स्कीम में निवेश करते हैं, तो उन्हें इनकम टैक्स एक्ट 1961 की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट मिल सकती है। हालांकि यह लाभ केवल पुरानी टैक्स व्यवस्था चुनने वाले निवेशकों को ही मिलेगा।

कौन खोल सकता है अकाउंट?
यह अकाउंट कोई भी भारतीय नागरिक किसी भी पोस्ट ऑफिस में आसानी से खोल सकता है। इसे सिंगल या जॉइंट अकाउंट के रूप में खोला जा सकता है। 10 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे भी इसे संचालित कर सकते हैं, जबकि छोटे बच्चों के लिए माता-पिता अकाउंट खोल सकते हैं।

क्यों है यह स्कीम खास?
बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच यह योजना सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न देने वाली स्कीम के रूप में देखी जा रही है। खासकर उन निवेशकों के लिए, जो जोखिम से बचना चाहते हैं, यह एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है।