Circuit House Booking - दैनिक जागरण

उज्जैन में फर्जी IAS गिरफ्तार, महाकाल मंदिर में VIP सुविधा लेने की कोशिश नाकाम
मध्य प्रदेश के उज्जैन में खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बताकर विशेष सुविधाएं लेने की कोशिश करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में VIP व्यवस्था हासिल करने के लिए दबाव बनाया था और सर्किट हाउस में फर्जी पहचान के आधार पर कमरे भी बुक करा लिए थे।

महाकाल थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अतुल कुमार के रूप में हुई है, जो खुद को केंद्र सरकार के एविएशन मंत्रालय में संयुक्त सचिव बताता था। उसने मंदिर प्रशासन और सर्किट हाउस के कर्मचारियों पर अपने कथित पद का रौब डालकर विशेष सुविधाएं लेने की कोशिश की।

मामले का खुलासा तब हुआ जब सर्किट हाउस में कर्मचारियों ने उससे पहचान पत्र दिखाने को कहा। आरोपी बार-बार बहाने बनाता रहा और वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। संदेह होने पर कर्मचारियों ने संबंधित मंत्रालय से संपर्क कर जानकारी ली, जहां से स्पष्ट हुआ कि इस नाम का कोई अधिकारी उस पद पर कार्यरत नहीं है।

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसका पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने सर्किट हाउस में दो कमरे बुक कराए थे और वहां भी कर्मचारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की थी। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए हाईकोर्ट रजिस्ट्रार और परिवार में IAS अधिकारी होने का हवाला भी दिया, लेकिन उसकी सभी बातें झूठी निकलीं।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी पहले भी कहीं इसी तरह फर्जी अधिकारी बनकर सुविधाएं हासिल कर चुका है या नहीं। उसके साथ आए अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।