भोपाल BJP जिला कार्यसमिति घोषित, सुरेश पचौरी समेत 90 नेताओं को मिली जगह

भोपाल (म.प्र.)

On

रविन्द्र यती ने जारी की सूची, 23 वरिष्ठ नेताओं को बनाया गया स्थायी आमंत्रित सदस्य

भोपाल में भारतीय जनता पार्टी ने जिला संगठन की नई कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है। रविवार देर रात जारी हुई सूची में 90 नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। सूची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष रविन्द्र यती की ओर से जारी की गई।

नई कार्यसमिति में संगठन से जुड़े कई पुराने और सक्रिय चेहरों को जगह दी गई है। इसमें मनोज राठौर, मनोज राजू अनेजा, राजेश खटीक, महेश जोशी, दिनेश पांडे, अनुषा सिंह रघुवंशी, पूजा भारद्वाज, विकास शर्मा (बंटी), सुमत कुमार जैन और सुनील व्यास समेत कई नाम शामिल हैं।

संगठन ने इसके साथ ही 23 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है। इस सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी का नाम भी शामिल है। पचौरी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और उन्हें अब जिला कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।

स्थायी आमंत्रित सदस्यों में पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, ध्रुवनारायण सिंह, महापौर मालती राय, राहुल कोठारी और सुमित पचौरी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

Also Read:  मध्य प्रदेश में किसानों को बड़ी सौगात, दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

भाजपा की जिला कार्यसमिति में शामिल किए गए नेताओं की भूमिका संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी कार्यक्रमों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण मानी जाएगी। नई टीम के गठन के साथ ही भोपाल भाजपा संगठन स्तर पर अपनी गतिविधियों को और मजबूत करने की तैयारी में है।

Also Read:  भोपाल में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव, दीपक पांडे को टीटी नगर SDM का अतिरिक्त प्रभार

Recommended for You

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘दादा’ का ऐलान, दिसंबर 2026 में होगी रिलीज

टाइटल ग्लिम्प्स जारी होते ही फैंस में बढ़ा उत्साह, दमदार अंदाज में नजर आएंगे तेलुगु सिनेमा के नंदमुरी स्टार
मनोरंजन 
नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘दादा’ का ऐलान, दिसंबर 2026 में होगी रिलीज

अजय देवगन का अनोखा प्रैंक, अमिताभ बच्चन के नाम से भेज दिया था मैसेज

एक पुराने किस्से में खुलासा हुआ कि फेक मैसेजिंग सॉफ्टवेयर के जरिए अजय ने किया था मजेदार मजाक, सुबह-सुबह पहुंच...
मनोरंजन 
अजय देवगन का अनोखा प्रैंक, अमिताभ बच्चन के नाम से भेज दिया था मैसेज

बिग बॉस 20 की कास्टिंग में दिखा विवाद और लोकप्रियता का फॉर्मूला

मेकर्स ने इस बार भी ऐसे चेहरों को चुना जिनकी पहचान, रिश्ते और चर्चित कहानियां शो में ड्रामा बढ़ा सकती...
मनोरंजन 
बिग बॉस 20 की कास्टिंग में दिखा विवाद और लोकप्रियता का फॉर्मूला

संजय दत्त के मराठी बयान पर महाराष्ट्र में सियासी घमासान

दही हांडी कार्यक्रम में अभिनेता ने कहा- येरवडा जेल में 6 साल रहने के बाद भी मराठी नहीं सीख पाया;...
मनोरंजन 
संजय दत्त के मराठी बयान पर महाराष्ट्र में सियासी घमासान

बिजनेस