- Hindi News
- मनोरंजन
- सलीम खान को मिला राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, हेलन ने संभाला सम्मान
सलीम खान को मिला राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, हेलन ने संभाला सम्मान
बालीवुड न्यूज़
62वें महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स में हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित हुए दिग्गज लेखक, रानी मुखर्जी भी हुईं भावुक
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज लेखक सलीम खान को सिनेमा में उनके लंबे और महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। 62वें महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2026 समारोह में उन्हें राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया। मुंबई में आयोजित इस सम्मान समारोह में सलीम खान खुद मौजूद नहीं थे। उनकी ओर से अभिनेत्री हेलन ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
अवॉर्ड लेने के बाद हेलन ने सलीम खान की सेहत को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि सलीम खान पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी तबीयत को लेकर किसी तरह की चिंता की बात नहीं है। हेलन ने कहा कि सलीम खान की फिल्में उनके लिए बेहद खास रही हैं और वह इस सम्मान को पाकर काफी खुश हैं। उन्होंने सलीम खान की मजबूत इच्छाशक्ति और लंबे फिल्मी सफर का भी जिक्र किया।
सलीम खान ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार कहानियां और किरदार दिए हैं। लेखक के तौर पर उन्होंने अपने साथी जावेद अख्तर के साथ मिलकर कई सफल फिल्मों की पटकथा लिखी, जिन्हें आज भी भारतीय सिनेमा के महत्वपूर्ण कामों में गिना जाता है। समारोह में अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भी सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करते समय वह भावुक नजर आईं। उन्होंने इस सम्मान को अपने फिल्मी सफर के लिए खास बताया।
महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन हर साल मराठी और भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों और तकनीशियनों को सम्मानित करने के लिए किया जाता है। इस बार के समारोह में फिल्म जगत के कई बड़े नाम शामिल हुए, जहां अभिनय, लेखन और सिनेमा के अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वालों को सम्मान दिया गया।
Recommended for You
दैनिक जागरण से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

