- Hindi News
- मनोरंजन
- मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की बिग बॉस 20 में एंट्री, सलमान ने दी खास सलाह
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की बिग बॉस 20 में एंट्री, सलमान ने दी खास सलाह
बालीवुड न्यूज़
शो के प्रोमो में पिता के साथ नजर आईं रीति, सलमान खान ने घर के माहौल और विवादों को लेकर किया आगाह
सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर से पहले एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें भोजपुरी अभिनेता और नेता मनोज तिवारी अपनी बेटी रीति तिवारी के साथ नजर आ रहे हैं। इस बार मनोज तिवारी शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं, बल्कि बेटी को बिग बॉस के घर में भेजने पहुंचे हैं।
प्रोमो की शुरुआत मनोज तिवारी के स्टेज पर गाना गाते हुए एंट्री करने से होती है। सलमान खान उन्हें शो में दोबारा आने को लेकर मजाक करते दिखाई देते हैं। इसके बाद मनोज बताते हैं कि वह खुद हिस्सा लेने नहीं आए हैं, बल्कि अपनी बेटी रीति तिवारी को शो में छोड़ने पहुंचे हैं।
रीति तिवारी, मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। बिग बॉस के नए सीजन में उनकी एंट्री को लेकर दर्शकों में उत्सुकता देखने को मिल रही है। प्रोमो में सलमान खान रीति से बातचीत करते नजर आते हैं। उन्होंने उन्हें घर के अंदर रिश्तों और विवादों को संभालने को लेकर सलाह दी। सलमान ने अंडों को लेकर होने वाले संभावित विवादों का जिक्र करते हुए घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा न करने की बात कही।
सलमान ने मनोज तिवारी के साथ मजाकिया अंदाज में बातचीत भी की। प्रोमो में वह रीति को उनके पिता के नाम और पहचान के दबाव से अलग अपनी पहचान बनाने की बात कहते दिखाई देते हैं। बिग बॉस के घर में हर सीजन की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए प्रतिभागी नजर आएंगे। शो के प्रीमियर के साथ ही दर्शकों को नए कंटेस्टेंट्स और उनके सफर की शुरुआत देखने को मिलेगी।
Recommended for You
दैनिक जागरण से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

