दुर्ग में 15 मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, MP के कत्लखाने ले जाने का आरोप

दुर्ग (छ.ग.)

On

धमधा पुलिस की कार्रवाई, तिरपाल से ढके आइसर वाहन से मिले 12 भैंस और 3 पड़वा; दो आरोपी गिरफ्तार

जिले के धमधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आइसर वाहन को पकड़ा है। वाहन में 15 मवेशी मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है और वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर को मुखबिर और गौसेवकों से सूचना मिली थी कि एक वाहन में बड़ी संख्या में मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर धमधा पुलिस ने बस स्टैंड के पास साहू होटल के सामने निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध वाहन का इंतजार किया।

कुछ देर बाद सूचना के मुताबिक एक आइसर वाहन वहां पहुंचा। पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन आगे ले जाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। जांच के दौरान वाहन के पिछले हिस्से को हरे रंग की तिरपाल से ढका हुआ पाया गया। पुलिस ने तिरपाल हटाकर अंदर देखा तो बड़ी संख्या में मवेशी मौजूद थे। वाहन में कुल 15 मवेशी मिले, जिनमें 3 पड़वा और 12 भैंस शामिल थीं।

पुलिस का कहना है कि मवेशियों को वाहन में कम जगह में रखा गया था और उनके लिए पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था नहीं थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे पशु क्रूरता और अवैध परिवहन से जुड़ा मामला माना है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मवेशियों को नंदिनी क्षेत्र से मध्य प्रदेश के सागर स्थित कत्लखाने ले जाया जा रहा था। पुलिस अब इस पूरे परिवहन नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने वाहन क्रमांक UP 83 ET 3857 को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। धमधा पुलिस के अनुसार, अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन को रोकने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद मवेशियों को कहां से लाया गया था और इसके पीछे कितने लोग शामिल हैं।

Also Read:  शिक्षक दिवस पर CM विष्णु देव साय ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- हर बच्चे की क्षमता पहचानें गुरुजन

Recommended for You

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

होम्योपैथी शोध के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पहचान

डॉ. ए.के. द्विवेदी को अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथिक जर्नल के संपादकीय मंडल में मिली जिम्मेदारी
लाइफ स्टाइल 
होम्योपैथी शोध के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पहचान

दुर्ग में 15 मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, MP के कत्लखाने ले जाने का आरोप

धमधा पुलिस की कार्रवाई, तिरपाल से ढके आइसर वाहन से मिले 12 भैंस और 3 पड़वा; दो आरोपी गिरफ्तार
राज्य  छत्तीसगढ़ 
दुर्ग में 15 मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, MP के कत्लखाने ले जाने का आरोप

झीरम मामले पर CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को देते

NIA कोर्ट के फैसले पर उठे सवालों का जवाब, मुख्यमंत्री ने कहा- 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
झीरम मामले पर CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को देते

छत्तीसगढ़ में 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कार्रवाई, 10 हजार नंबरों की पहचान

साइबर फ्रॉड रोकने के लिए सरकार की सख्ती, एक नाम पर जारी अतिरिक्त मोबाइल कनेक्शन किए जा रहे ब्लॉक
राज्य  छत्तीसगढ़  रायपुर 
छत्तीसगढ़ में 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कार्रवाई, 10 हजार नंबरों की पहचान

बिजनेस