होम्योपैथी शोध के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पहचान

Digital Desk

डॉ. ए.के. द्विवेदी को अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथिक जर्नल के संपादकीय मंडल में मिली जिम्मेदारी

होम्योपैथी चिकित्सा, शोध और जनजागरूकता के क्षेत्र में मध्य प्रदेश के लिए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि प्रो. (डॉ.) अश्विनी कुमार द्विवेदी को International Journal of Homoeopathic Case Reports (IJHCR) के संपादकीय मंडल में वर्ष 2026 से 2031 तक के लिए सदस्य नियुक्त किया गया है।

डॉ. ए.के. द्विवेदी वर्ष 2015 से लगातार केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार से जुड़े हुए हैं और देश में होम्योपैथी के क्षेत्र में होने वाले शोध एवं अकादमिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

जर्नल के संपादकीय मंडल में उनकी नियुक्ति उनके अकादमिक एवं शोध कार्यों के मूल्यांकन के बाद हुई है। इस जिम्मेदारी के तहत वे शोध-पत्र, समीक्षा लेख और रोग-प्रकरण रिपोर्ट के मूल्यांकन सहित शोध कार्यों से जुड़े चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने में योगदान देंगे।

 

Also Read:  छोटी भारतीय फ्लैट्स के लिए संगठन आइडियाज

Also Read:  मौसम बदलते ही अपनाएं लो-वेस्ट लाइफस्टाइल: गर्मियों की उपज को ऐसे करें सुरक्षित, शरद ऋतु के लिए तैयार करें गार्डन

https://www.dainikjagranmpcg.com/media-webp/2026-09/ijhcr.pdf

Also Read:  दिन छोटे होते ही क्यों बदलती है ऊर्जा और नींद? सुबह की रोशनी से शाम की दिनचर्या तक, ऐसे रखें शरीर की लय

 

डॉ. ए.के. द्विवेदी के अनुसार, “यह उपलब्धि व्यक्तिगत सम्मान के साथ-साथ मध्य प्रदेश की होम्योपैथी चिकित्सा और शोध के लिए भी महत्वपूर्ण अवसर है। इसका समुचित लाभ सम्पूर्ण प्रदेश के होम्योपैथी चिकित्सा संस्थानों से जुड़े चिकित्सकों, शिक्षकों एवं छात्रों को मिलेगा। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध कार्य से जुड़ने और अपने शोध को व्यापक मंच तक पहुंचाने के अवसर मिलेंगे।”

एनीमिया जागरूकता अभियान को भी प्रदेशभर में सराहना

डॉ. द्विवेदी द्वारा चलाए जा रहे एनीमिया जागरूकता अभियान को मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अभियान के माध्यम से एनीमिया, पोषण, संतुलित खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

अभियान की सराहना करते हुए प्रदेश के अन्य जिलों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की मांग और सुझाव सामने आ रहे हैं। इससे एनीमिया के प्रति जनजागरूकता को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

डॉ. द्विवेदी की शोध, चिकित्सा शिक्षा और जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को प्रदेश में होम्योपैथी के विकास की दिशा में सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘दादा’ का ऐलान, दिसंबर 2026 में होगी रिलीज

टाइटल ग्लिम्प्स जारी होते ही फैंस में बढ़ा उत्साह, दमदार अंदाज में नजर आएंगे तेलुगु सिनेमा के नंदमुरी स्टार
मनोरंजन 
नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘दादा’ का ऐलान, दिसंबर 2026 में होगी रिलीज

अजय देवगन का अनोखा प्रैंक, अमिताभ बच्चन के नाम से भेज दिया था मैसेज

एक पुराने किस्से में खुलासा हुआ कि फेक मैसेजिंग सॉफ्टवेयर के जरिए अजय ने किया था मजेदार मजाक, सुबह-सुबह पहुंच...
मनोरंजन 
अजय देवगन का अनोखा प्रैंक, अमिताभ बच्चन के नाम से भेज दिया था मैसेज

बिग बॉस 20 की कास्टिंग में दिखा विवाद और लोकप्रियता का फॉर्मूला

मेकर्स ने इस बार भी ऐसे चेहरों को चुना जिनकी पहचान, रिश्ते और चर्चित कहानियां शो में ड्रामा बढ़ा सकती...
मनोरंजन 
बिग बॉस 20 की कास्टिंग में दिखा विवाद और लोकप्रियता का फॉर्मूला

संजय दत्त के मराठी बयान पर महाराष्ट्र में सियासी घमासान

दही हांडी कार्यक्रम में अभिनेता ने कहा- येरवडा जेल में 6 साल रहने के बाद भी मराठी नहीं सीख पाया;...
मनोरंजन 
संजय दत्त के मराठी बयान पर महाराष्ट्र में सियासी घमासान

बिजनेस