पांच राज्यों के नतीजों में बड़ा सियासी भूकंप: बंगाल में पहली बार भाजपा सत्ता में, असम में हैट्रिक, तमिलनाडु में विजय का उभार

DEVENDRA PATEL

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आए तो सबसे बड़ा झटका पश्चिम बंगाल से सामने आया, जहां पहली बार भाजपा ने सत्ता पर कब्जा कर लिया। सुबह काउंटिंग शुरू होते ही रुझानों ने साफ संकेत दे दिए थे कि इस बार तस्वीर अलग रहने वाली है। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि तृणमूल कांग्रेस का गढ़ दरकता दिखने लगा। भाजपा ने 293 में से 206 सीटें जीतकर करीब 70 फीसदी स्ट्राइक रेट हासिल किया, जबकि ममता बनर्जी की पार्टी 81 सीटों पर सिमट गई। खुद ममता बनर्जी अपनी सीट नहीं बचा सकीं, यह हार सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि प्रतीकात्मक भी मानी जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सरकार के 12 मंत्री भी चुनाव हार गए, जिससे यह साफ हुआ कि नाराजगी सिर्फ एक चेहरे तक सीमित नहीं थी, बल्कि नीचे तक फैली हुई थी। ग्राउंड पर कई जगहों से यह भी सुनने में आया कि इस बार वोटिंग पैटर्न बदला हुआ था, खासकर सीमावर्ती इलाकों और शहरी सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली।

भाजपा ने इस बार बंगाल में बिना मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव लड़ा था, अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कमान किसे सौंपी जाएगी। पार्टी के भीतर कई नाम चर्चा में हैं और यह भी कहा जा रहा है कि किसी महिला नेता को आगे लाया जा सकता है। चुनावी रणनीति पर नजर डालें तो इस बार केंद्रीय नेतृत्व पूरी ताकत से मैदान में उतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई रैलियां और रोड शो किए, जिन सीटों पर उन्होंने प्रचार किया वहां पार्टी का प्रदर्शन मजबूत रहा। अमित शाह ने भी करीब दो हफ्ते राज्य में रहकर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय किया। ‘पन्ना प्रमुख’ मॉडल पर काम हुआ, हर कार्यकर्ता को सीमित वोटरों की जिम्मेदारी दी गई। सूत्रों के मुताबिक यही माइक्रो मैनेजमेंट कई सीटों पर निर्णायक साबित हुआ। दूसरी तरफ टीएमसी की योजनाएं जैसे ‘लक्ष्मी भंडार’ महिलाओं में लोकप्रिय थीं, लेकिन इस बार उसका असर उतना नहीं दिखा जितना पिछले चुनाव में देखा गया था।

तमिलनाडु में भी नतीजों ने सबको चौंकाया। अभिनेता विजय की पार्टी ने जिस तरह से प्रदर्शन किया, उसने राज्य की पारंपरिक राजनीति को हिला दिया है। दो साल पहले बनी पार्टी ने 50 साल से ज्यादा पुरानी DMK और AIADMK दोनों को पीछे छोड़ दिया। चेन्नई में देर शाम तक जश्न का माहौल रहा, लेकिन दूसरी तरफ DMK खेमे में सन्नाटा नजर आया। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी सीट हार गए, जिससे यह हार और बड़ी मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि उत्तर और तटीय इलाकों में विजय की पार्टी को जबरदस्त समर्थन मिला, वहीं दक्षिण में DMK कुछ हद तक टिकी रही।

केरल में दस साल बाद सत्ता बदली और कांग्रेस ने वापसी कर ली। यहां लेफ्ट सरकार को सीधा नुकसान हुआ और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी अपनी सीट नहीं बचा सके। यह बदलाव इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि अब देश में कहीं भी लेफ्ट की सरकार नहीं बची है। वहीं असम में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का रास्ता साफ किया है। यहां पार्टी ने 82 सीटें जीतकर बहुमत से काफी आगे बढ़त बनाई। खास बात यह रही कि मौजूदा सरकार का कोई भी मंत्री चुनाव नहीं हारा, जो आम तौर पर कम ही देखने को मिलता है। अपर असम और बराक वैली में भाजपा का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा, जबकि कांग्रेस सिर्फ कुछ इलाकों तक सीमित रह गई।

पुडुचेरी में भी एनडीए ने वापसी की है और रंगासामी एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। कुल मिलाकर इन चुनाव नतीजों ने देश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव दर्ज किया है। कहीं सत्ता बदली, कहीं पुराने चेहरे हटे और कुछ जगहों पर नई राजनीति उभरती दिखी। आने वाले दिनों में इन नतीजों का असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी साफ नजर आ सकता है, फिलहाल सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि नई सरकारें किस दिशा में काम शुरू करती हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2026 By दैनिक जागरण

पांच राज्यों के नतीजों में बड़ा सियासी भूकंप: बंगाल में पहली बार भाजपा सत्ता में, असम में हैट्रिक, तमिलनाडु में विजय का उभार

DEVENDRA PATEL

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आए तो सबसे बड़ा झटका पश्चिम बंगाल से सामने आया, जहां पहली बार भाजपा ने सत्ता पर कब्जा कर लिया। सुबह काउंटिंग शुरू होते ही रुझानों ने साफ संकेत दे दिए थे कि इस बार तस्वीर अलग रहने वाली है। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि तृणमूल कांग्रेस का गढ़ दरकता दिखने लगा। भाजपा ने 293 में से 206 सीटें जीतकर करीब 70 फीसदी स्ट्राइक रेट हासिल किया, जबकि ममता बनर्जी की पार्टी 81 सीटों पर सिमट गई। खुद ममता बनर्जी अपनी सीट नहीं बचा सकीं, यह हार सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि प्रतीकात्मक भी मानी जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सरकार के 12 मंत्री भी चुनाव हार गए, जिससे यह साफ हुआ कि नाराजगी सिर्फ एक चेहरे तक सीमित नहीं थी, बल्कि नीचे तक फैली हुई थी। ग्राउंड पर कई जगहों से यह भी सुनने में आया कि इस बार वोटिंग पैटर्न बदला हुआ था, खासकर सीमावर्ती इलाकों और शहरी सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली।

भाजपा ने इस बार बंगाल में बिना मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव लड़ा था, अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कमान किसे सौंपी जाएगी। पार्टी के भीतर कई नाम चर्चा में हैं और यह भी कहा जा रहा है कि किसी महिला नेता को आगे लाया जा सकता है। चुनावी रणनीति पर नजर डालें तो इस बार केंद्रीय नेतृत्व पूरी ताकत से मैदान में उतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई रैलियां और रोड शो किए, जिन सीटों पर उन्होंने प्रचार किया वहां पार्टी का प्रदर्शन मजबूत रहा। अमित शाह ने भी करीब दो हफ्ते राज्य में रहकर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय किया। ‘पन्ना प्रमुख’ मॉडल पर काम हुआ, हर कार्यकर्ता को सीमित वोटरों की जिम्मेदारी दी गई। सूत्रों के मुताबिक यही माइक्रो मैनेजमेंट कई सीटों पर निर्णायक साबित हुआ। दूसरी तरफ टीएमसी की योजनाएं जैसे ‘लक्ष्मी भंडार’ महिलाओं में लोकप्रिय थीं, लेकिन इस बार उसका असर उतना नहीं दिखा जितना पिछले चुनाव में देखा गया था।

तमिलनाडु में भी नतीजों ने सबको चौंकाया। अभिनेता विजय की पार्टी ने जिस तरह से प्रदर्शन किया, उसने राज्य की पारंपरिक राजनीति को हिला दिया है। दो साल पहले बनी पार्टी ने 50 साल से ज्यादा पुरानी DMK और AIADMK दोनों को पीछे छोड़ दिया। चेन्नई में देर शाम तक जश्न का माहौल रहा, लेकिन दूसरी तरफ DMK खेमे में सन्नाटा नजर आया। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी सीट हार गए, जिससे यह हार और बड़ी मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि उत्तर और तटीय इलाकों में विजय की पार्टी को जबरदस्त समर्थन मिला, वहीं दक्षिण में DMK कुछ हद तक टिकी रही।

केरल में दस साल बाद सत्ता बदली और कांग्रेस ने वापसी कर ली। यहां लेफ्ट सरकार को सीधा नुकसान हुआ और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी अपनी सीट नहीं बचा सके। यह बदलाव इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि अब देश में कहीं भी लेफ्ट की सरकार नहीं बची है। वहीं असम में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का रास्ता साफ किया है। यहां पार्टी ने 82 सीटें जीतकर बहुमत से काफी आगे बढ़त बनाई। खास बात यह रही कि मौजूदा सरकार का कोई भी मंत्री चुनाव नहीं हारा, जो आम तौर पर कम ही देखने को मिलता है। अपर असम और बराक वैली में भाजपा का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा, जबकि कांग्रेस सिर्फ कुछ इलाकों तक सीमित रह गई।

पुडुचेरी में भी एनडीए ने वापसी की है और रंगासामी एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। कुल मिलाकर इन चुनाव नतीजों ने देश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव दर्ज किया है। कहीं सत्ता बदली, कहीं पुराने चेहरे हटे और कुछ जगहों पर नई राजनीति उभरती दिखी। आने वाले दिनों में इन नतीजों का असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी साफ नजर आ सकता है, फिलहाल सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि नई सरकारें किस दिशा में काम शुरू करती हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/big-political-earthquake-in-the-results-of-five-states-bjp/article-52678

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.