प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्म दिवस पर विशेष: भारत का विकास, आत्मनिर्भरता और गौरव बढ़ाने वाले दूरदर्शी नेता

ओपीनियन

भारतवासी भाग्यशाली हैं कि वे ऐसे युग-नायक को देख रहे हैं, जिन्होंने देश को न केवल नई दिशा दी बल्कि वैश्विक मंच पर उसकी साख को भी बुलंद किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का हर क्षेत्र लगातार विकास की ओर अग्रसर है। उनकी दूरदर्शिता, राष्ट्रप्रेम और प्रतिबद्धता ने देशवासियों में आत्म-विश्वास और स्वाभिमान का संचार किया है।

75वें जन्म दिवस के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश की जनता कोटि-कोटि बधाई और शुभकामनाएं देती है। इस दिन विशेष रूप से मध्यप्रदेश को प्रधानमंत्री जी का अमूल्य उपहार मिला — "पीएम मित्र पार्क परियोजना" का भूमि-पूजन, जो प्रदेश की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में ऐतिहासिक बदलाव लेकर आएगा।

प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने अपने कार्यकाल में भारत की दशा पूरी तरह बदल दी। पहले जहां देश विकास की राह से पीछे था, वहीं आज वैश्विक ताकत बनकर उभरा है। उनके द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाएं देश के नागरिकों के लिए क्रांति के समान साबित हुई हैं।

देशभर में करोड़ों नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि और नि:शुल्क राशन जैसी योजनाओं से सीधा लाभ मिल रहा है। उनके सशक्त नेतृत्व ने हर गांव, हर घर तक सड़क, बिजली, पानी और डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंचाई।

प्रधानमंत्री मोदी जी का दृष्टिकोण केवल आज की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की भी सोच से परिपूर्ण है। उनकी नीतियां भारत को "विश्वगुरु" बनने की ओर ले जा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर G20 अध्यक्षता, ऑपरेशन सिंदूर, अंतरिक्ष विज्ञान की उपलब्धियां और सीमा सुरक्षा में मजबूती से भारत की साख बढ़ी है।

अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री मोदी को 75% अप्रूवल रेटिंग मिली, जिससे वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शुमार हो गए हैं। उनकी स्पष्ट रणनीति, भ्रष्टाचार विरोधी नीतियां और जनकल्याण की दिशा में कार्यों की बदौलत भारत आज विश्व पटल पर चमक रहा है।

प्रधानमंत्री जी का व्यक्तित्व एक प्रेरणास्त्रोत की तरह हमारे समक्ष खड़ा है। उनके नेतृत्व में भारत ने डिजिटल इंडिया को सफलतापूर्वक आत्मसात किया है। स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच गांव-गांव तक पहुँची है। शिक्षा क्षेत्र में 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020' के तहत बुनियादी सुधार किए गए हैं, जिससे देश के युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूती मिल रही है।

आज का भारत उनके संघर्ष, नीति और कार्यशैली का नतीजा है। हम सभी संकल्प लें कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आदर्शों पर चलकर देश को और मजबूत बनाएंगे। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से एक बार फिर प्रधानमंत्री जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

लेखक: मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री

......................................................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

 

खबरें और भी हैं

MP के कटनी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर से 4 की मौत और 5 घायल

टाप न्यूज

MP के कटनी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर से 4 की मौत और 5 घायल

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई।
मध्य प्रदेश 
MP के कटनी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर से 4 की मौत और 5 घायल

मिडिल-ईस्ट जंग से ईंधन संकट के बीच बांग्लादेश, भारत भेजेगा 5000 टन तेल

भारत और बांग्लादेश के बीच ऊर्जा सहयोग के तहत भारत पाइपलाइन के माध्यम से 5,000 टन डीजल की नई खेप...
देश विदेश 
मिडिल-ईस्ट जंग से ईंधन संकट के बीच बांग्लादेश, भारत भेजेगा 5000 टन तेल

ईंधन संकट की आशंका, सरकार ने LPG उत्पादन 10% बढ़ाया, गैस वितरण में किया बड़ा बदलाव

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और एलएनजी आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए केंद्र सरकार ने घरेलू गैस आवंटन...
देश विदेश 
ईंधन संकट की आशंका, सरकार ने LPG उत्पादन 10% बढ़ाया, गैस वितरण में किया बड़ा बदलाव

अमेरिका में जल्द शुरू होगी इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी, प्रोजेक्ट को मिल गई मंजूरी

अमेरिका में इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। एडवांस्ड एयर मोबिलिटी कार्यक्रम के...
देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
अमेरिका में जल्द शुरू होगी इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी, प्रोजेक्ट को मिल गई मंजूरी

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.