दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का धमाका, दोहरे शतक से ईस्ट जोन मजबूत

स्पोर्ट्स डेस्क

On

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन ने दोहरा शतक लगाया। ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ 550 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

चेन्नई में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टीम के कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक पूरा किया और टीम को विशाल स्कोर की ओर पहुंचाया।

ईशान किशन ने 270 गेंदों में अपना डबल सेंचुरी पूरी की। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 26 चौके और 2 छक्के लगाए। यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका लंबे समय बाद आया दूसरा दोहरा शतक है। इससे पहले ईशान ने 2016 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया था। उस मुकाबले में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 273 रनों की बड़ी पारी खेली थी। ईशान अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 शतक दर्ज कर चुके हैं।

मैच की शुरुआत में ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े। वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रनों का योगदान दिया। इसके बाद शिखर मोहन ने भी 85 रन की अहम पारी खेली।

मध्यक्रम में ईशान किशन ने पारी को संभाला और तेजी से रन बनाते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। कुमार कुशाग्र ने भी शतक लगाकर ईस्ट जोन के स्कोर को मजबूती दी। साउथ जोन के गेंदबाजों में चामा मिलिंद और त्रिपुराना विजय को दो-दो विकेट मिले। वहीं भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अब तक सफलता नहीं मिली है। उन्होंने 17 ओवर में 109 रन दिए हैं।

Also Read:  महिला एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया; दीप्ति ने रचा इतिहास

ईस्ट जोन की ओर से कप्तान ईशान किशन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। टीम की प्लेइंग इलेवन में अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। साउथ जोन की टीम में रिकी भुई, नारायण जगदीशन, देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा, श्रेयस गोपाल और मोहम्मद सिराज जैसे प्रमुख खिलाड़ी मैदान पर हैं।

Also Read:  विमेंस एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबला आज, हरमनप्रीत कौर रचेंगी कप्तानी का रिकॉर्ड

Recommended for You

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

होम्योपैथी शोध के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पहचान

डॉ. ए.के. द्विवेदी को अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथिक जर्नल के संपादकीय मंडल में मिली जिम्मेदारी
लाइफ स्टाइल 
होम्योपैथी शोध के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पहचान

दुर्ग में 15 मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, MP के कत्लखाने ले जाने का आरोप

धमधा पुलिस की कार्रवाई, तिरपाल से ढके आइसर वाहन से मिले 12 भैंस और 3 पड़वा; दो आरोपी गिरफ्तार
राज्य  छत्तीसगढ़ 
दुर्ग में 15 मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, MP के कत्लखाने ले जाने का आरोप

झीरम मामले पर CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को देते

NIA कोर्ट के फैसले पर उठे सवालों का जवाब, मुख्यमंत्री ने कहा- 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
झीरम मामले पर CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को देते

छत्तीसगढ़ में 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कार्रवाई, 10 हजार नंबरों की पहचान

साइबर फ्रॉड रोकने के लिए सरकार की सख्ती, एक नाम पर जारी अतिरिक्त मोबाइल कनेक्शन किए जा रहे ब्लॉक
राज्य  छत्तीसगढ़  रायपुर 
छत्तीसगढ़ में 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कार्रवाई, 10 हजार नंबरों की पहचान

बिजनेस