बिलासपुर में सड़क हादसे के बाद विवाद, महिला ने शोरूम मैनेजर पर चाबी छीनने का लगाया आरोप

बिलासपुर (छ.ग.)

On

स्कॉर्पियो और ईवी कार की टक्कर के बाद मामला बढ़ा, पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो वाहनों की टक्कर के बाद विवाद का मामला सामने आया है। गरियाबंद से इलाज के लिए आई एक 65 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद एक वाहन शोरूम के मैनेजर ने उनकी स्कॉर्पियो की चाबी अपने पास रख ली।

मामला सिरगिट्टी क्षेत्र का बताया जा रहा है। महिला नूरजहां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उनके परिवार के सदस्यों को शोरूम परिसर में करीब 3 से 4 घंटे तक बैठाए रखा गया। जानकारी के मुताबिक, नूरजहां 4 सितंबर को अपने बेटे, बहू और वाहन चालक के साथ स्कॉर्पियो से बिलासपुर आई थीं। वह निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद वापस लौट रही थीं।

इसी दौरान जय दुर्गा चौक के पास आगे चल रही एक महिंद्रा ईवी कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे चल रही स्कॉर्पियो उससे टकरा गई। हादसे में दोनों वाहनों को मामूली नुकसान पहुंचा, जबकि किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। शिकायत के अनुसार, टक्कर के बाद दूसरी कार में मौजूद लोग स्कॉर्पियो को शोरूम के सामने ले गए। महिला का आरोप है कि वहां शोरूम मैनेजर ने उनकी गाड़ी की चाबी ले ली और परिवार के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया।

महिला और उसके परिवार ने पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर संपर्क किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शोरूम मैनेजर राहुल घोषाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब दोनों पक्षों के बयान और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Also Read:  रायपुर में युवक की हत्या के 4 नाबालिग हिरासत में: अश्वनी नगर में हमले के बाद ट्रेन से भाग रहे थे 3, बिलासपुर में पकड़े गए

Recommended for You

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

भोपाल में नार्मदीय ब्राह्मण समाज का निःशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

अयोध्या क्षेत्र इकाई की पहल, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी जांच और स्वास्थ्य संबंधी सलाह
राज्य  मध्य प्रदेश 
भोपाल में नार्मदीय ब्राह्मण समाज का निःशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कंगना रनोट ने जन्माष्टमी भोग वाले वीडियो पर उठे सवालों का दिया जवाब, बोलीं- खाना बनाने की चिंता मत करो

यूजर ने गैस इस्तेमाल और बर्तन को लेकर किया था सवाल, एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए बताई भोग तैयार करने...
मनोरंजन 
कंगना रनोट ने जन्माष्टमी भोग वाले वीडियो पर उठे सवालों का दिया जवाब, बोलीं- खाना बनाने की चिंता मत करो

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई में उछाल, दूसरे दिन ₹32 करोड़ का कलेक्शन; ‘हनुमान अंश’ ने भी बनाया रिकॉर्ड

पांचवें हफ्ते में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है ‘हनुमान अंश’, 5वें शनिवार की कमाई में ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ा...
मनोरंजन 
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई में उछाल, दूसरे दिन ₹32 करोड़ का कलेक्शन; ‘हनुमान अंश’ ने भी बनाया रिकॉर्ड

जब अंडरवर्ल्ड के दबाव के सामने नहीं झुके शाहरुख खान, संजय गुप्ता ने सुनाया 90s का किस्सा

फिल्ममेकर का दावा- धमकियों के दौर में शाहरुख ने काम करने से किया इनकार, कहा था कि डरकर फैसला नहीं...
मनोरंजन 
जब अंडरवर्ल्ड के दबाव के सामने नहीं झुके शाहरुख खान, संजय गुप्ता ने सुनाया 90s का किस्सा

बिजनेस