रायपुर में युवक की हत्या के 4 नाबालिग हिरासत में: अश्वनी नगर में हमले के बाद ट्रेन से भाग रहे थे 3, बिलासपुर में पकड़े गए

रायपुर (छ.ग.)

On

22 वर्षीय अहमद खान की मौत के बाद पुरानी बस्ती पुलिस की कार्रवाई; शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की बात, चारों से पूछताछ जारी

रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अश्वनी नगर में 22 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त की रात युवक गंभीर हालत में मिला था। उसे इलाज के लिए एम्स रायपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान डंगनिया निवासी अहमद खान के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच के अनुसार, अश्वनी नगर में गौसिया मस्जिद के पास अहमद का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इसके बाद वह स्कूटी से वहां से निकलने लगा, लेकिन स्कूटी नाली में गिर गई और वह सड़क पर जा गिरा। पीछा कर रहे युवकों ने इसी दौरान उस पर धारदार हथियार से हमला किया और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। उसकी मौत के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात में शामिल संदिग्ध ट्रेन से रायपुर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद रायपुर पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) से समन्वय किया। कार्रवाई में तीन नाबालिगों को बिलासपुर में पकड़ा गया, जबकि एक अन्य को रायपुर से हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, चारों विधि से संघर्षरत बालक हैं, इसलिए उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। सभी से पूछताछ कर हत्या में उनकी भूमिका और घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच में पुलिस को आपसी रंजिश का एंगल मिला है, लेकिन हत्या की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए नाबालिगों में से एक पहले लूट के एक मामले में बाल संप्रेक्षण गृह में रह चुका है और कुछ समय पहले ही बाहर आया था। पुलिस इस जानकारी को भी मौजूदा मामले की जांच से जोड़कर देख रही है। हत्या की सूचना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, ताकि वारदात से पहले और बाद में संदिग्धों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

Also Read:  रक्षाबंधन पर जवानों की कलाई पर सजी राखियां, शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी

इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने रायपुर की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी में नशे, सट्टे, जुए और अवैध शराब के कारोबार पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं हो रही है। अग्रवाल ने कहा कि यदि अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।

Also Read:  राखी पर यात्रियों को राहत, दुर्ग-रायगढ़ के बीच 27 से चलेगी स्पेशल ट्रेन

Recommended for You

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

बिलासपुर में भाई से विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे तक 150 फीट ऊंचाई पर बैठा रहा

सिटी कोतवाली क्षेत्र में जुटी लोगों की भीड़, पुलिस और स्थानीय लोगों ने समझाया; दो युवकों की बातचीत के बाद...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर में भाई से विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे तक 150 फीट ऊंचाई पर बैठा रहा

रायपुर में युवक की हत्या के 4 नाबालिग हिरासत में: अश्वनी नगर में हमले के बाद ट्रेन से भाग रहे थे 3, बिलासपुर में पकड़े गए

22 वर्षीय अहमद खान की मौत के बाद पुरानी बस्ती पुलिस की कार्रवाई; शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की बात,...
राज्य  छत्तीसगढ़  रायपुर 
रायपुर में युवक की हत्या के 4 नाबालिग हिरासत में: अश्वनी नगर में हमले के बाद ट्रेन से भाग रहे थे 3, बिलासपुर में पकड़े गए

NEET PG 2026: बिलासपुर में परीक्षा के दौरान 40 कंप्यूटर बंद होने का दावा, सिस्टम रिस्टार्ट के बाद गूगल विंडो खुलने से उठे सवाल

प्रज्ञा मंडपम् केंद्र में तकनीकी दिक्कत की अभ्यर्थियों ने बताई घटना; हालांकि NBEMS की आधिकारिक जानकारी में तकनीकी व्यवधान के...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
NEET PG 2026: बिलासपुर में परीक्षा के दौरान 40 कंप्यूटर बंद होने का दावा, सिस्टम रिस्टार्ट के बाद गूगल विंडो खुलने से उठे सवाल

जनभागीदारी समिति में 15 साल की नौकरी से स्थायी दर्जा नहीं, हाईकोर्ट ने 11 कर्मचारियों को मिली राहत पलटी

सीधी के संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय का मामला; डिवीजन बेंच ने कहा- कटऑफ तारीख से लगातार सेवा का ठोस...
राज्य  मध्य प्रदेश 
जनभागीदारी समिति में 15 साल की नौकरी से स्थायी दर्जा नहीं, हाईकोर्ट ने 11 कर्मचारियों को मिली राहत पलटी

बिजनेस