- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर
- CG Morning Update: BJP बैठक में शामिल होंगे CM साय, कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, बिजली पेंशनर्...
CG Morning Update: BJP बैठक में शामिल होंगे CM साय, कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, बिजली पेंशनर्स का धरना आज
RAIPUR, CG
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार, 10 जुलाई का दिन राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से अहम रहने वाला है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल होंगे, वहीं कांग्रेस जांच एजेंसियों की कार्रवाई के विरोध में पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना देगा और उपमुख्यमंत्री अरुण साव बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे।
CM साय भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 10:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री अपने निवास लौटेंगे।
जांच एजेंसियों की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
कांग्रेस आज प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने सभी जिला इकाइयों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र की जांच एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ का धरना
भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रायपुर स्थित पावर कंपनी मुख्यालय, डंगनिया के सामने धरना देगा। 14 सूत्रीय मांगों में पेंशन संबंधी सुधार, दवाइयों की उपलब्धता, प्रोफार्मा पदोन्नति, बिजली छूट से जुड़े मामलों में राहत और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण सहित कई मुद्दे शामिल हैं। प्रदर्शन के बाद कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बेमेतरा दौरा
उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के साथ विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रमों के बाद दोपहर में रायपुर लौटेंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए