- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर
- CG Weather Update: बस्तर से सरगुजा तक बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन बदलेगा मौसम
CG Weather Update: बस्तर से सरगुजा तक बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन बदलेगा मौसम
RAIPUR, CG
छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बस्तर समेत 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। जानिए रायपुर सहित पूरे प्रदेश का ताजा मौसम अपडेट।
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है और छत्तीसगढ़ में भी अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बस्तर संभाग सहित 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रहीं, जबकि दक्षिणी जिलों में मध्यम वर्षा दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई।
प्रदेश में अब भी सामान्य से कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अब तक सामान्य से करीब 18 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। गुरुवार को गंगालूर में 3 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि दंतेवाड़ा, करपावंड, पेण्ड्रा रोड, गीदम, लोहंडीगुडा और सकोला में 2-2 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा रेंगाखार कला, बस्तर, मरवाही, धानोरा, डोंगरगढ़, धबहारपुर और भैरमगढ़ में 1-1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रायपुर (माना) में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज हुआ।
मौसम में बदलाव की वजह
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून द्रोणिका उत्तर भारत से होकर बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय बनी हुई है। वहीं दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र तथा उससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसी सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में अगले चार दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
इन 13 जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर और सरगुजा में गरज-चमक, तेज हवाओं, आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए