छत्तीसगढ़ में सर्दी का असर होगा कमजोर, अगले कुछ दिनों में 2–3 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को अब कुछ राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। अगले एक सप्ताह तक रात के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने सिस्टम के कारण मध्य वायुमंडलीय स्तर पर नमी युक्त हवाएं छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रही हैं। इसका सीधा असर रात के तापमान पर पड़ेगा। इसी वजह से 18 जनवरी तक प्रदेश में तेज ठंड से अस्थायी राहत मिलने के आसार हैं।

हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड पूरी तरह विदा नहीं हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के बाद जनवरी के दूसरे पखवाड़े में एक बार फिर ठंड तेज हो सकती है।

सरगुजा संभाग में अब भी ठंड का सबसे ज्यादा असर

फिलहाल प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड उत्तरी छत्तीसगढ़ में महसूस की जा रही है। सरगुजा संभाग के मैनपाट, बलरामपुर और जशपुर जैसे इलाकों में पाला पड़ने जैसी स्थिति बनी हुई है। बीते 24 घंटे में अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो बिलासपुर में दिन का पारा 26.6 डिग्री तक पहुंच गया। दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर का हल्का असर अब भी देखा गया।

रायपुर में धुंध, लेकिन ठंड से कुछ राहत

राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आज अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादलों की आवाजाही के कारण दिन में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में कई बार सीजन की सबसे ठंडी रातें दर्ज की गई हैं। ऐसे में वर्तमान राहत को स्थायी मानना सही नहीं होगा। पश्चिमी विक्षोभ हटने के बाद ठंड का एक और तेज दौर प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jan 2026 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में सर्दी का असर होगा कमजोर, अगले कुछ दिनों में 2–3 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

Raipur, CG

पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने सिस्टम के कारण मध्य वायुमंडलीय स्तर पर नमी युक्त हवाएं छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रही हैं। इसका सीधा असर रात के तापमान पर पड़ेगा। इसी वजह से 18 जनवरी तक प्रदेश में तेज ठंड से अस्थायी राहत मिलने के आसार हैं।

हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड पूरी तरह विदा नहीं हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के बाद जनवरी के दूसरे पखवाड़े में एक बार फिर ठंड तेज हो सकती है।

सरगुजा संभाग में अब भी ठंड का सबसे ज्यादा असर

फिलहाल प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड उत्तरी छत्तीसगढ़ में महसूस की जा रही है। सरगुजा संभाग के मैनपाट, बलरामपुर और जशपुर जैसे इलाकों में पाला पड़ने जैसी स्थिति बनी हुई है। बीते 24 घंटे में अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो बिलासपुर में दिन का पारा 26.6 डिग्री तक पहुंच गया। दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर का हल्का असर अब भी देखा गया।

रायपुर में धुंध, लेकिन ठंड से कुछ राहत

राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आज अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादलों की आवाजाही के कारण दिन में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में कई बार सीजन की सबसे ठंडी रातें दर्ज की गई हैं। ऐसे में वर्तमान राहत को स्थायी मानना सही नहीं होगा। पश्चिमी विक्षोभ हटने के बाद ठंड का एक और तेज दौर प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-effect-of-winter-will-be-weak-in-chhattisgarh-temperature/article-42731

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.