पुरी-भुवनेश्वर जाने वाली 10 ट्रेनों की टाइमिंग बदली, यात्रियों के लिए रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल

On

13 सितंबर से लागू होगा बदलाव, पुरी पहुंचने वाली 9 और भुवनेश्वर जाने वाली 1 ट्रेन के आगमन समय में संशोधन

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) क्षेत्र से संचालित होने वाली कई ट्रेनों के पुरी और भुवनेश्वर पहुंचने के समय में बदलाव किया गया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह नया समय निर्धारित किया है। यह बदलाव अलग-अलग तारीखों से लागू होगा।

पुरी जाने वाली 9 ट्रेनों के समय में संशोधन

रेलवे के अनुसार, पुरी पहुंचने वाली नौ ट्रेनों के आगमन समय में बदलाव किया गया है। इनमें अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। गाड़ी संख्या 20862 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस अब 13 सितंबर से पुरी स्टेशन पर सुबह 6:45 बजे पहुंचेगी। पहले इसका निर्धारित समय सुबह 6:40 बजे था।

वहीं, 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 14 सितंबर से सुबह 3:35 बजे पुरी पहुंचेगी। पहले यह ट्रेन सुबह 3:25 बजे पहुंचती थी। 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन पुरी स्टेशन पर सुबह 10:45 बजे पहुंचेगी।

कई अन्य ट्रेनों में भी बदलाव

रेलवे ने अलग-अलग तारीखों से कई अन्य ट्रेनों के समय में संशोधन किया है।

Also Read:  शिक्षक दिवस पर CM विष्णु देव साय ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- हर बच्चे की क्षमता पहचानें गुरुजन

  • 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस
    नया समय: दोपहर 3:05 बजे
  • 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस
    नया समय: सुबह 8:35 बजे
  • 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस
    नया समय: सुबह 6:45 बजे
  • 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस
    नया समय: शाम 7:00 बजे
  • 22828 सूरत-पुरी एक्सप्रेस
    नया समय: दोपहर 3:05 बजे
  • 20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस
    नया समय: दोपहर 3:05 बजे
भुवनेश्वर जाने वाली ट्रेन का भी बदला समय

रेलवे ने 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस के आगमन समय में भी बदलाव किया है। 13 सितंबर से यह ट्रेन भुवनेश्वर स्टेशन पर सुबह 7:15 बजे पहुंचेगी। पहले इसका समय सुबह 7:00 बजे निर्धारित था।

Also Read:  झीरम मामले पर CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को देते

बीच के स्टेशनों के समय में नहीं होगा बदलाव

रेलवे के मुताबिक, इन ट्रेनों के रूट में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है। इसके अलावा रास्ते में आने वाले अन्य स्टेशनों के समय में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों को केवल पुरी और भुवनेश्वर स्टेशन पर पहुंचने के समय में हुए संशोधन को ध्यान में रखना होगा।

Also Read:  बिलासपुर GRP की कार्रवाई, ट्रेन चोरी गैंग की 2 महिलाएं गिरफ्तार; 5.40 लाख के जेवर बरामद

Recommended for You

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

पुरी-भुवनेश्वर जाने वाली 10 ट्रेनों की टाइमिंग बदली, यात्रियों के लिए रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल

13 सितंबर से लागू होगा बदलाव, पुरी पहुंचने वाली 9 और भुवनेश्वर जाने वाली 1 ट्रेन के आगमन समय में...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
पुरी-भुवनेश्वर जाने वाली 10 ट्रेनों की टाइमिंग बदली, यात्रियों के लिए रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल

रायपुर में गौ सेवकों की दंडवत यात्रा, मांगों को लेकर कमिश्नर कार्यालय की ओर बढ़े

गौवंश सुरक्षा और कथित तस्करी पर कार्रवाई की मांग, पुलिस से बातचीत के बाद प्रदर्शनकारी लौटे; दोबारा आंदोलन की चेतावनी...
राज्य  छत्तीसगढ़  रायपुर 
रायपुर में गौ सेवकों की दंडवत यात्रा, मांगों को लेकर कमिश्नर कार्यालय की ओर बढ़े

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, दो दिन में 85 नए मरीज मिले; रायपुर में सबसे ज्यादा मामले

प्रदेश में H1N1 संक्रमितों की संख्या 344 पहुंची, 122 मरीज एक्टिव; राजधानी रायपुर में कुल मामलों का बड़ा हिस्सा
राज्य  छत्तीसगढ़  रायपुर 
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, दो दिन में 85 नए मरीज मिले; रायपुर में सबसे ज्यादा मामले

ग्वालियर में बंद का असर नहीं दिखा, मांगों को लेकर फूलबाग में जुटे कई संगठनों के कार्यकर्ता

UGC दिशा-निर्देशों में बदलाव और सामाजिक नीतियों की समीक्षा की मांग को लेकर हुआ प्रदर्शन, सुरक्षा के लिए पुलिस बल...
राज्य  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर में बंद का असर नहीं दिखा, मांगों को लेकर फूलबाग में जुटे कई संगठनों के कार्यकर्ता

बिजनेस