- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में आज मेडिकल स्टोर बंद, कई रास्ते डायवर्ट; शहरभर में इवेंट्स भी, जानें और क्या खास होगा
भोपाल में आज मेडिकल स्टोर बंद, कई रास्ते डायवर्ट; शहरभर में इवेंट्स भी, जानें और क्या खास होगा
भोपाल (म.प्र.)
भोपाल में आज मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे, कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू है। शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और एडमिशन अपडेट भी चर्चा में हैं।
भोपाल शहर में बुधवार 20 मई को दिनभर कई बड़े बदलाव और आयोजन एक साथ देखने को मिलेंगे। सबसे ज्यादा असर दवा कारोबार और ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कि भोपाल में कहां क्या खास होने वाला है।
ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर राजधानी भोपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश में मेडिकल स्टोर्स बंद रखने का फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि भोपाल के करीब 6 हजार मेडिकल स्टोर्स इस बंद में शामिल रहेंगे, जबकि पूरे प्रदेश में 41 हजार से ज्यादा दुकानों पर इसका असर दिखेगा।
गणेश मंदिर मार्ग पूरी तरह बंद
इधर शहर में सड़क निर्माण के कारण ट्रैफिक व्यवस्था भी बदली हुई रहेगी। डीआईजी बंगला क्षेत्र से गणेश मंदिर कालीपरेड तक सीमेंट कॉन्क्रीट सड़क निर्माण का काम चल रहा है, जिसके चलते जेपी नगर तिराहा से गणेश मंदिर तक का मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल करने की अपील की है।
भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रुट बदले
रेलवे यात्रियों के लिए भी आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में जौनपुर जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसका असर भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ा है। 4 मई से शुरू हुआ यह काम 27 मई तक चलेगा। अधिकारियों के अनुसार इस दौरान कई ट्रेनों के रूट अस्थायी रूप से बदले गए हैं। यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की स्थिति चेक करने की सलाह दी गई है।
“पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा” का मौका
धार्मिक यात्राओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आईआरसीटीसी ने “पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा” का ऐलान किया है। भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन 20 जून को इंदौर से रवाना होगी और भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन समेत कई शहरों से यात्रियों को लेकर नेपाल जाएगी। यात्रा 10 दिन और 9 रात की होगी।
भील आर्ट एग्जीबिशन
मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में भील चित्रकार सुनीता भावोर की चित्र प्रदर्शनी जारी है, जिसे देखने लोगों की भीड़ पहुंच रही है।
लोक गायन संध्या
शाम 6 बजे बाग मुगलिया स्थित कुबेर बैंक्वेट में लोक गायन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें पद्मश्री सम्मानित लोक गायक डॉ. कालूराम बामनिया प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक हलकों में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
जीएमसी भोपाल में पैरामेडिकल कोर्स
जीएमसी भोपाल में पैरामेडिकल कोर्स की 360 सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख 22 मई रखी गई है। 12वीं बायोलॉजी वाले छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीएमएलटी कोर्स में सबसे ज्यादा सीटें हैं।
आईईएचई में नया शैक्षणिक सत्र
आईईएचई में नए शैक्षणिक सत्र से ई-प्रवेश प्रणाली के साथ अलग काउंसलिंग व्यवस्था लागू की जा रही है।
“पति पत्नी और वो दो” के शो
भोपाल शहर के मल्टीप्लेक्सों में फिल्म “पति पत्नी और वो दो” के कई शो चल रहे हैं। डीबी मॉल, आशीमा मॉल, पीवीआर ऑरा और मिराज सिनेमाज में सुबह से देर रात तक दर्शकों के लिए शो रखे गए हैं। शाम के समय मॉल्स और सिनेमाघरों में भीड़ बढ़ने की संभावना है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए