शहर में कला-संस्कृति की रौनक, मुख्यमंत्री मोहन यादव इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को कला, संस्कृति और प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़ा व्यस्त दिन रहने वाला है।

एक ओर शहर में ध्रुपद गायन, कला प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यशालाओं का आयोजन होगा, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अगर आप आज शहर में होने वाले प्रमुख आयोजनों और गतिविधियों की जानकारी एक ही जगह चाहते हैं, तो यहां पढ़िए पूरा अपडेट।

ध्रुपद गायन की सुरमयी संध्या

शाम 6:30 बजे स्वर्ण जयंती ऑडिटोरियम (आरसीवीपी नरोन्हा अकादमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट, शाहपुरा) में ध्रुपद रेसिटल का आयोजन किया जाएगा। शास्त्रीय संगीत प्रेमियों के लिए यह कार्यक्रम खास आकर्षण रहेगा।

‘चित्रांकन-2026’ कला प्रदर्शनी

रंगायन आर्ट गैलरी में आयोजित ‘चित्रांकन-2026’ कला प्रदर्शनी आज भी दर्शकों के लिए शाम 4 बजे से 7 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में विभिन्न कलाकारों की रचनात्मक कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं।

जनजातीय चित्रों की प्रदर्शनी

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में भील चित्रकार सुनीता परमार की चित्र प्रदर्शनी जारी है। 75वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 जुलाई तक आम दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

सालसा वर्कशॉप

जाटखेड़ी स्थित ब्रेथ एंड बैलेंस वेलनेस सेंटर में शाम 7 से 9 बजे तक सालसा वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन के बाद इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

संस्कृत रंगमंच कार्यशाला

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल परिसर में 27 जुलाई तक 21 दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृत रूपक-निर्देशन कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर के प्रतिभागी संस्कृत रंगमंच की बारीकियां सीख रहे हैं।

आज की प्रमुख सुविधाएं और अपडेट

  • हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
  • जोधपुर-चेन्नई और कानपुर-मदुरै समर स्पेशल ट्रेनें भोपाल होकर संचालित की जा रही हैं।
  • एमपीईएसबी ने कृषि विस्तार अधिकारी (AEO) के 2784 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
  • माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 10 जुलाई है।
  • बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने नर्सिंग कॉलेजों की संबद्धता आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11:30 बजे भोपाल के रविंद्र भवन पहुंचेंगे, जहां वे प्रदेश स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे उज्जैन जिले के नागदा पहुंचेंगे। यहां वे करीब 5,017 करोड़ रुपये की लागत वाली उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क परियोजना का भूमिपूजन करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jul 2026 By दैनिक जागरण

शहर में कला-संस्कृति की रौनक, मुख्यमंत्री मोहन यादव इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

BHOPAL, MP

एक ओर शहर में ध्रुपद गायन, कला प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यशालाओं का आयोजन होगा, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अगर आप आज शहर में होने वाले प्रमुख आयोजनों और गतिविधियों की जानकारी एक ही जगह चाहते हैं, तो यहां पढ़िए पूरा अपडेट।

ध्रुपद गायन की सुरमयी संध्या

शाम 6:30 बजे स्वर्ण जयंती ऑडिटोरियम (आरसीवीपी नरोन्हा अकादमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट, शाहपुरा) में ध्रुपद रेसिटल का आयोजन किया जाएगा। शास्त्रीय संगीत प्रेमियों के लिए यह कार्यक्रम खास आकर्षण रहेगा।

‘चित्रांकन-2026’ कला प्रदर्शनी

रंगायन आर्ट गैलरी में आयोजित ‘चित्रांकन-2026’ कला प्रदर्शनी आज भी दर्शकों के लिए शाम 4 बजे से 7 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में विभिन्न कलाकारों की रचनात्मक कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं।

जनजातीय चित्रों की प्रदर्शनी

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में भील चित्रकार सुनीता परमार की चित्र प्रदर्शनी जारी है। 75वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 जुलाई तक आम दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

सालसा वर्कशॉप

जाटखेड़ी स्थित ब्रेथ एंड बैलेंस वेलनेस सेंटर में शाम 7 से 9 बजे तक सालसा वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन के बाद इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

संस्कृत रंगमंच कार्यशाला

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल परिसर में 27 जुलाई तक 21 दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृत रूपक-निर्देशन कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर के प्रतिभागी संस्कृत रंगमंच की बारीकियां सीख रहे हैं।

आज की प्रमुख सुविधाएं और अपडेट

  • हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
  • जोधपुर-चेन्नई और कानपुर-मदुरै समर स्पेशल ट्रेनें भोपाल होकर संचालित की जा रही हैं।
  • एमपीईएसबी ने कृषि विस्तार अधिकारी (AEO) के 2784 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
  • माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 10 जुलाई है।
  • बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने नर्सिंग कॉलेजों की संबद्धता आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11:30 बजे भोपाल के रविंद्र भवन पहुंचेंगे, जहां वे प्रदेश स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे उज्जैन जिले के नागदा पहुंचेंगे। यहां वे करीब 5,017 करोड़ रुपये की लागत वाली उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क परियोजना का भूमिपूजन करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/the-city-is-vibrant-with-art-and-culture-chief-minister/article-58337

खबरें और भी हैं

दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में दीपिका-रणवीर, प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में एक्ट्रेस

टाप न्यूज

दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में दीपिका-रणवीर, प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में एक्ट्रेस

इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण का अनुभव, कुछ ही हफ्तों में दूसरे बच्चे को जन्म दे...
बालीवुड 
दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में दीपिका-रणवीर, प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में एक्ट्रेस

KKR रील विवाद के बाद श्रेयस अय्यर की बहन को मिली रेप और जान से मारने की धमकियां, छलका दर्द

श्रेष्ठा अय्यर ने बताया- सोशल मीडिया ट्रोलिंग ने लिया खतरनाक रूप, दुबई स्थित कार्यस्थल तक पहुंचे धमकी भरे कॉल; KKR...
स्पोर्ट्स  बालीवुड 
KKR रील विवाद के बाद श्रेयस अय्यर की बहन को मिली रेप और जान से मारने की धमकियां, छलका दर्द

दोस्त की शादी में छाईं आलिया भट्ट, आकांक्षा रंजन के संगीत में 'माही वे' पर डांस से जीता दिल

मुंबई में आयोजित संगीत और मेहंदी समारोह में जान्हवी कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, वाणी कपूर, गुरु रंधावा समेत कई सितारे पहुंचे,...
बालीवुड 
दोस्त की शादी में छाईं आलिया भट्ट, आकांक्षा रंजन के संगीत में 'माही वे' पर डांस से जीता दिल

शाहरुख खान ने खरीदा अपना पहला आशियाना, 37 करोड़ में पूरी बिल्डिंग के बने मालिक

पंचशील पार्क स्थित उसी घर से जुड़ी हैं शादी के बाद की यादें, जहां शाहरुख और गौरी ने साथ बिताए...
बालीवुड 
शाहरुख खान ने खरीदा अपना पहला आशियाना, 37 करोड़ में पूरी बिल्डिंग के बने मालिक

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.