- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- विंध्य/रीवा
- रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैकुण्ठपुर में ब्राउन शुगर और नशीली कफ सिरप के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैकुण्ठपुर में ब्राउन शुगर और नशीली कफ सिरप के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
रीवा,(म.प्र.)
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में बैकुण्ठपुर थाना पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो शातिर युवकों को ब्राउन शुगर और नशीली कफ सिरप के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बैकुण्ठपुर थाना प्रभारी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि बैकुण्ठपुर-पटना रोड की तरफ से दो संदिग्ध युवकों के पास भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ है, जिसे वे क्षेत्र में खपाने या बेचने की फिराक में हैं। थाना प्रभारी ने तुरंत मामले की गंभीरता से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करायाऔर रेड की कार्रवाई के लिए ग्राम महत के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की गई। जैसे ही काले रंग की बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल आती दिखी, पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया। पकड़े गए दोनों युवक विवेक विश्वकर्मा (निवासी बैकुण्ठपुर) और सुमित विश्वकर्मा (निवासी ग्राम नेबूहा) के हैं। युवकों के पास से करीब 1.02 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसके साथ ही, मोटरसाइकिल पर दोनों के बीच में रखे एक प्लास्टिक के थैले से 17 नग नशीली कफ सिरप की बोतलें बरामद हुईं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए