- Hindi News
- देश विदेश
- दरभंगा में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी व तीन बच्चों की हत्या की
दरभंगा में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी व तीन बच्चों की हत्या की
नेशनल डेस्क
दरभंगा के चंदनपट्टी में पति ने पत्नी और तीन बच्चों की डंडे-रॉड से हत्या कर दी। घरेलू विवाद में हुई वारदात से इलाके में सनसनी।
मंगलवार की सुबह बिहार के दरभंगा जिले में एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव में घरेलू विवाद का मामला बेहद भयानक रूप ले लिया, जब एक अधकार ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की डंडे और रॉड से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। यह घटना सुबह करीब सात बजे हुई, जब अचानक गांव में चीख-पुकार मच गई और लोग घरों से बाहर भागने लगे।
यह हत्या का मामला सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पतोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने घटनास्थल पर एक बच्चे को गंभीर अवस्था में जिंदा पाया, जिसे तुरंत दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (डीएमसीएच) भेजा गया। लेकिन इलाज के दौरान उस बच्चे की भी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने महिला और तीन बच्चों समेत कुल चार शवों को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया। वहीं आरोपी पति को भी इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है। बताया गया है कि आरोपी संदीप दास पश्चिम बंगाल के दालकोला क्षेत्र का रहने वाला है और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दरभंगा के चंदनपट्टी में एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था। मृत महिला का नाम फूल कुमारी दास (30) है, और उनके तीन बच्चे हैं - ह्रदय दास (7), संध्या दास (6) और सोन दास (5)। इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम छा गया है, और लोग अब भी इस वारदात के सदमे में हैं।
मृत बच्चों के मामा मंगू दास ने बताया कि सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने डंडा और रॉड से पत्नी और बच्चों पर हमला कर दिया। हमले में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए, और घटनास्थल पर ही दो बच्चों और महिला की मौत हो गई, जबकि तीसरे बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया, जिससे उसकी भी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया है, जो सबूत जुटाने में लगी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घरेलू विवाद आखिरकार इतनी बड़ी त्रासदी में कैसे बदल गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए