- Hindi News
- BJP ने फैलाई बेरोजगारी की बीमारी… अमेरिका में हरियाणा के युवाओं से मिले राहुल गांधी, बताया क्यों हुए...
BJP ने फैलाई बेरोजगारी की बीमारी… अमेरिका में हरियाणा के युवाओं से मिले राहुल गांधी, बताया क्यों हुए Dunki
Jagran, Desk
हरियाणा में कुछ ही दिन में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसको लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हरियाणा के लोगों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने यह वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और बताया कि हरियाणा के युवा क्यों Dunki हुए?
हरियाणा में पिछले 10 सालों से बीजेपी सत्ता पर राज कर कर रही है. उससे पहले यहां कांग्रेस का बोलबाला था. अब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और इस बार कहा जा रहा है कि कांग्रेस सत्ता में वापसी कर सकती है. इसी बीच राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया और बीजेपी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लंबा कैप्शन लिखा.
राहुल गांधी ने लिखा, ‘भाजपा द्वारा फैलाई गई ‘बेरोजगारी की बीमारी’ की कीमत लाखों परिवार अपनों से दूर हो कर चुका रहे हैं. अमेरिका यात्रा के दौरान हरियाणा के उन युवाओं से मुलाकात हुई जो घर परिवार से दूर खुद को पराए मुल्क में खपा रहे हैं. भारत लौटने पर जब उनके परिवार से मिला तो उनकी आंखें दर्द से छलक उठी. अवसरों के अभाव ने बच्चों से उनके पिता और बुजुर्गों से उनके बुढ़ापे का सहारा दूर कर दिया है.’
10 सालों का किया जिक्र
उन्होंने आगे लिखा कि 10 सालों में भाजपा ने हरियाणा समेत देशभर के युवाओं से रोजगार के अवसर छीन कर उनके साथ घनघोर अन्याय किया है. टूटे भरोसे और हारे मन से मजबूर हो कर युवा ‘यातनाओं की यात्रा’ कर रहे हैं. डार से बिछड़े इन प्रवासी पंछियों को अगर अपने देश में, अपनों के बीच बस जीविका कमाने का मौका भी मिले तो ये अपना वतन कभी नहीं छोड़ेंगे. हमारा संकल्प है कि कांग्रेस सरकार बनते ही हम हरियाणा में एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जिसमें युवाओं को सपनों के लिये अपनों से दूर नहीं होना पड़ेगा.
हरियाणा विधानसभा चुनाव
हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं. इसके बाद 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे, जिसके बाद पता चल जाएगा कि किसका दांव कितना काम आया. देखना होगा कि हरियाणा की जनता फिर से भाजपा सरकार पर भरोसा करती है या फिर इस बात कांग्रेस बाजी मार लेती है.यहां भले ही सीधी टक्कर बीजेपी और कांग्रेस के बीच होने वाली है लेकिन मैदान में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी है, जिसने सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए