हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ पर यौन शोषण का सिविल केस, टूर से जुड़े वायलिन प्लेयर ने लगाए गंभीर आरोप

बालीवुड

On

लॉस एंजिलिस कोर्ट में दर्ज शिकायत, यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट के बाद नौकरी से हटाने का दावा

हॉलीवुड अभिनेता और रैपर विल स्मिथ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके 2025 म्यूजिक टूर से जुड़े मशहूर वायलिन प्लेयर ब्रायन किंग जोसेफ ने अभिनेता और उनकी प्रोडक्शन कंपनी ट्रेबॉल स्टूडियोज मैनेजमेंट के खिलाफ यौन शोषण और प्रतिशोधात्मक कार्रवाई का सिविल केस दर्ज कराया है। शिकायत 31 दिसंबर को लॉस एंजिलिस की एक अदालत में दाखिल की गई।

ब्रायन जोसेफ का आरोप है कि मार्च 2025 में लास वेगास में टूर के दौरान उनके साथ एक आपत्तिजनक घटना हुई। उन्होंने इस घटना की शिकायत करने के बाद उन्हें बिना ठोस वजह बताए नौकरी से निकाल दिया गया। जोसेफ “बेस्ड ऑन अ ट्रू स्टोरी 2025” टूर में वायलिन प्लेयर के तौर पर काम कर रहे थे।

यूएसए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जोसेफ जिस होटल में ठहरे थे, वह टूर मैनेजमेंट द्वारा बुक किया गया था। आरोप है कि एक दिन जब वह अपने होटल कमरे में लौटे, तो वहां अजनबी व्यक्ति की मौजूदगी के संकेत मिले। कमरे में एक यौन संदेश लिखा हुआ था, साथ ही वाइप्स, बीयर की बोतलें, एचआईवी की दवा—जिस पर किसी और का नाम दर्ज था—और किसी अन्य व्यक्ति के अस्पताल से डिस्चार्ज के दस्तावेज भी पड़े थे।

जोसेफ ने बताया कि कमरे में एक हाथ से लिखा नोट भी मिला, जिसमें लिखा था, “ब्रायन, मैं 5:30 बजे से पहले वापस आऊंगा, सिर्फ हम दोनों,” और नीचे दिल का निशान बना था। नोट पर “स्टोन एफ” लिखा हुआ था। उनका कहना है कि इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से झकझोर दिया और असुरक्षित महसूस कराया।

ब्रायन जोसेफ, जो एक मशहूर इलेक्ट्रिक वायलिनिस्ट और “अमेरिका गॉट टैलेंट” के फाइनलिस्ट रह चुके हैं, का कहना है कि उन्होंने तुरंत होटल की सिक्योरिटी, टूर मैनेजमेंट और नॉन-इमरजेंसी पुलिस नंबर पर इस घटना की जानकारी दी। हालांकि, आरोप है कि मैनेजमेंट ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और उल्टा उन पर झूठे आरोप लगाने का दबाव बनाया गया।

शिकायत के अनुसार, कुछ ही दिनों बाद उन्हें बताया गया कि टूर की दिशा बदली जा रही है और उनकी सेवाएं अब आवश्यक नहीं हैं। जल्द ही उनकी जगह एक अन्य वायलिन प्लेयर को नियुक्त कर लिया गया। जोसेफ का दावा है कि उन्हें हटाने का असली कारण उनकी शिकायत थी।

मुकदमे में यह भी उल्लेख है कि नवंबर 2024 से ही विल स्मिथ का व्यवहार संदिग्ध था। जोसेफ के अनुसार, अभिनेता अकेले में समय बिताने की कोशिश करते थे और एक बार उन्होंने कहा था कि दोनों के बीच “एक खास कनेक्शन” है। जोसेफ ने मानसिक उत्पीड़न, आर्थिक नुकसान और बदले की भावना से की गई कार्रवाई के आरोप लगाए हैं। उन्होंने अदालत से मुआवजे की राशि जूरी द्वारा तय करने की मांग की है।

फिलहाल इस मामले पर विल स्मिथ या उनकी कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला अदालत में विचाराधीन है और आगे की सुनवाई के बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

--------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/%E0%A4%B9%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%80%E0%A4%B5%E0%A5%81%E0%A4%A1-%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B2-%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%AF%E0%A5%8C%E0%A4%A8-%E0%A4%B6%E0%A5%8B%E0%A4%B7%E0%A4%A3-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B2-%E0%A4%95%E0%A5%87%E0%A4%B8--%E0%A4%9F%E0%A5%82%E0%A4%B0-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%9C%E0%A5%81%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%87-%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A8-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%AF%E0%A4%B0-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%B2%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%8F-%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%AD%E0%A5%80%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%AA/article-41862

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.