12 करोड़ बजट, कमाई सिर्फ- 70 हजार, जब हिमेश रेशमिया ने डुबोए मेकर्स के पैसे

Bollywood NEWS

अपनी नई फिल्म 'बैडएस रविकुमार' को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं हिमेश रेशमिया साल 2010 में एक ऐसी फिल्म लेकर आए थे, जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. 12 करोड़ फिल्म का बजट था और कमाई सिर्फ 70 हजार रुपये हुई थी.

बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया नई फिल्म लेकर आए हैं. नाम- बैडएस रविकुमार. ये फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. कीथ गोम्स ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. हिमेश की इस फिल्म का जादू लोगों के ऊपर चल नहीं पा रहा है. सोशल मीडिया पर सामने आ रहे रिएक्शन के अनुसार ये फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है.

हिमेश के साथ कीर्ति कुल्हारी, जॉनी लीवर और प्रभु देवा भी इस फिल्म में नजर आए हैं. अब उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है ये तो आने वाले समय में ही मालूम पड़ेगा. इस बीच चलिए हिमेश की एक ऐसी फिल्म के बारे में जानते हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. फिल्म एक लाख रुपये का कलेक्शन भी नहीं कर पाई थीं

पूजा भट्ट ने डायरेक्ट की थी फिल्म

यहां जिस फिल्म की बात हो रही है उसका नाम है ‘कजरा रे’. ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी. पूजा भट्ट ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था और महेश भट्ट ने कहानी लिखी थी. अमृता सिंह, गुलशन ग्रोवर जैसे सितारे भी इस फिल्म में नजर आए थे. लेकिन ये सितारे अपना कमाल नहीं दिखा पाए थे.

हिमेश रेशमिया की फिल्म की कमाई

बॉक्स ऑफिस इंडिया की मानें तो इस फिल्म का बजट 12 करोड़ रुपये था. फिल्म ने सिर्फ 70 हजार रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. फिल्म को डिजास्टर का टैग मिला था. हिमेश रेशमिया का सिंगिंग करियर शानदार रहा है, लेकिन वो एक्टिंग में अपना कमाल नहीं दिखा पाए. ‘बैडएस रविकुमार’ से पहले वो 8 फिल्मों में नजर आए हैं. 8 में से उनकी 7 फिल्में फ्लॉप रही थीं.

हिमेश की पहली फिल्म ‘आपका सुरूर’ थी, जो साल 2007 में आई थी. ये फिल्म सेमी हिट हुई थी. उसके बाद ‘कर्ज’, ‘रेडियो’, ‘दमा दम’, ‘द एक्सपोज’, ‘तेरा सुरूर’ और ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ फ्लॉप रही. फ्लॉप फिल्मों में ही एक नाम ‘कजरा रे’ का भी है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Feb 2025 By दैनिक जागरण

12 करोड़ बजट, कमाई सिर्फ- 70 हजार, जब हिमेश रेशमिया ने डुबोए मेकर्स के पैसे

Bollywood NEWS

बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया नई फिल्म लेकर आए हैं. नाम- बैडएस रविकुमार. ये फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. कीथ गोम्स ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. हिमेश की इस फिल्म का जादू लोगों के ऊपर चल नहीं पा रहा है. सोशल मीडिया पर सामने आ रहे रिएक्शन के अनुसार ये फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है.

हिमेश के साथ कीर्ति कुल्हारी, जॉनी लीवर और प्रभु देवा भी इस फिल्म में नजर आए हैं. अब उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है ये तो आने वाले समय में ही मालूम पड़ेगा. इस बीच चलिए हिमेश की एक ऐसी फिल्म के बारे में जानते हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. फिल्म एक लाख रुपये का कलेक्शन भी नहीं कर पाई थीं

पूजा भट्ट ने डायरेक्ट की थी फिल्म

यहां जिस फिल्म की बात हो रही है उसका नाम है ‘कजरा रे’. ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी. पूजा भट्ट ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था और महेश भट्ट ने कहानी लिखी थी. अमृता सिंह, गुलशन ग्रोवर जैसे सितारे भी इस फिल्म में नजर आए थे. लेकिन ये सितारे अपना कमाल नहीं दिखा पाए थे.

हिमेश रेशमिया की फिल्म की कमाई

बॉक्स ऑफिस इंडिया की मानें तो इस फिल्म का बजट 12 करोड़ रुपये था. फिल्म ने सिर्फ 70 हजार रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. फिल्म को डिजास्टर का टैग मिला था. हिमेश रेशमिया का सिंगिंग करियर शानदार रहा है, लेकिन वो एक्टिंग में अपना कमाल नहीं दिखा पाए. ‘बैडएस रविकुमार’ से पहले वो 8 फिल्मों में नजर आए हैं. 8 में से उनकी 7 फिल्में फ्लॉप रही थीं.

हिमेश की पहली फिल्म ‘आपका सुरूर’ थी, जो साल 2007 में आई थी. ये फिल्म सेमी हिट हुई थी. उसके बाद ‘कर्ज’, ‘रेडियो’, ‘दमा दम’, ‘द एक्सपोज’, ‘तेरा सुरूर’ और ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ फ्लॉप रही. फ्लॉप फिल्मों में ही एक नाम ‘कजरा रे’ का भी है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/12-crore-budget-earning-only-70-thousand-when-himesh-reshammiya/article-9752

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.