- Hindi News
- बालीवुड
- वॉर 2 नहीं चली, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर किया बड़ा कमाल! छावा और सैयारा ने जमाया दबदबा
वॉर 2 नहीं चली, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर किया बड़ा कमाल! छावा और सैयारा ने जमाया दबदबा
Bollywood
साल 2025 बॉलीवुड के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा। कई बड़ी बजट की फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं, तो वहीं कुछ अप्रत्याशित फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए।
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी और ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी स्टारर वॉर 2 भले ही उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाई, लेकिन फिर भी यह 340 करोड़ की कमाई के साथ इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बनी।
वहीं, छावा ने 783 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई कर नंबर 1 स्थान हासिल किया है। आश्चर्यजनक रूप से सैयारा ने उम्मीद से कहीं ज्यादा प्रदर्शन करते हुए अब तक 555 करोड़ बटोर लिए और यह साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन चुकी है।
2025 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 बॉलीवुड फिल्में
-
छावा – 783 करोड़
-
सैयारा – 555 करोड़ (कमाई जारी)
-
वॉर 2 – 340 करोड़ (कमाई जारी)
-
सितारे जमीन पर – 268 करोड़
-
हाउसफुल 5 – 260 करोड़
-
रेड 2 – 223 करोड़
-
सिकंदर – 177 करोड़
-
स्काई फोर्स – 146 करोड़
-
केसरी 2 – 144 करोड़
-
जाट – 112 करोड़
सीक्वल फिल्मों का जादू बरकरार
सितारे जमीन पर, हाउसफुल 5 और रेड 2 जैसी फिल्मों ने सीक्वल होने का फायदा उठाया और बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं सिकंदर और स्काई फोर्स दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रहीं। केसरी 2 और जाट ने भले ही बड़ी हिट का तमगा हासिल न किया हो, लेकिन अंततः इन्होंने अच्छा कारोबार किया।
अपकमिंग फिल्में बदल सकती हैं तस्वीर
साल का आखिरी चार महीने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका ला सकते हैं। जॉली एलएलबी 3, दे दे प्यार दे 2, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, थमा और धुरंधर जैसी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। इसके अलावा द बंगाल फाइल्स जैसी फिल्में भी ट्रेड पंडितों को चौंका सकती हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए