- Hindi News
- बालीवुड
- पूनम झावर: ‘मोहरा’ से सुपरहिट अभिनेत्री बनीं, आज भी बरकरार ग्लैमर और प्रभावशाली अभिनय क्षमता
पूनम झावर: ‘मोहरा’ से सुपरहिट अभिनेत्री बनीं, आज भी बरकरार ग्लैमर और प्रभावशाली अभिनय क्षमता
Bollywood
बॉलीवुड की चमकती हुई सितारा पूनम झावर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘मोहरा’ से की थी, जिसमें उनका गीत “ना कजरे की धार” ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।
आज भी, सालों बाद उनकी खूबसूरती, ग्लैमरस अंदाज़ और एक्टिंग का जादू वैसा का वैसा बना हुआ है।
पूनम झावर ने बड़े परदे पर अक्षय कुमार, परेश रावल, मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारों के साथ काम किया है। उनकी भूमिका ‘ओ माय गॉड’ में, उन्होंने विवादित व्यक्तित्व राधे मां की झलक पेश की, जिससे टाइम्स मैगजीन ने उन्हें "सेक्सी साध्वी" का टाइटल भी दिया।
.jpeg)
उनकी पहचान केवल अभिनय तक सीमित नहीं रही। निर्माता के तौर पर भी पूनम झावर ने अपनी सफलता साबित की है। उन्होंने फिल्म ‘आंच’ के निर्माता के रूप में उत्कृष्ट कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने ‘रोड टू संगम’ में क्रिएटिव और लाइन प्रोड्यूसर की भूमिका निभाकर फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अपनी काबिलियत दिखाई।

संगीत के क्षेत्र में भी पूनम ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके म्यूजिक एल्बम्स – "पू फॉर यू", "टेक मी होम बेबी", और "पू क्या जलवा" ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
हाल ही में, पूनम झावर एक महिला प्रधान हिंदी फिल्म पर कार्य कर रही हैं, जो अंग्रेज़ी में डब होकर रिलीज होगी। इस फिल्म की पृष्ठभूमि राजस्थान और मध्य प्रदेश की संस्कृति पर आधारित होगी और रहस्य से भरी होगी।
सामाजिक क्षेत्र में पूनम झावर की सक्रियता भी कम नहीं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है। अन्ना हजारे के जनलोकपाल आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके साथ ही वे सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय रखती हैं।
.jpeg)
सोशल मीडिया पर भी पूनम झावर बेहद पॉपुलर हैं। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट, वीडियो और लाइव सेशन्स से पता चलता है कि वे फिटनेस, स्टाइल और ग्लैमर में भी निरंतर ट्रेंडिंग बनी रहती हैं।
आज भी दर्शकों का मानना है कि पूनम झावर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दमदार रोल मिलने चाहिए क्योंकि उनके पास हर तरह की प्रतिभा है। एक खूबसूरत चेहरा, प्रभावशाली अभिनय कौशल और समाजसेवी दृष्टिकोण के साथ पूनम झावर आज भी बॉलीवुड और दर्शकों की धड़कन बनी हुई हैं।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए