रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा की उदयपुर में शादी की चर्चा

बालीवुड न्यूज़

On

एकलिंगजी की वादियों में सात फेरे, हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक दोनों 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में एक निजी समारोह में सात फेरे लेने वाले हैं। हालांकि, अब तक दोनों कलाकारों की ओर से इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, शादी समारोह उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर एकलिंगजी क्षेत्र में स्थित एक लग्ज़री होटल में आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वेडिंग वेन्यू ITC ममेंटोस है, जो पहाड़ियों और हरियाली के बीच स्थित होने के कारण पूरी तरह प्राइवेट और सिक्योर माना जाता है। मुख्य सड़क से दूर होने के चलते यहां मीडिया की पहुंच भी सीमित रहती है।

सोशल मीडिया पर लीक हुआ शादी का कार्ड

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक कथित शादी का कार्ड वायरल हुआ, जिसमें विजय देवरकोंडा का नाम दर्ज है। कार्ड में लिखा है कि परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और विजय 26 फरवरी को एक छोटे और निजी समारोह में विवाह करेंगे। कार्ड सामने आने के बाद दोनों की शादी को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं।

सजावट में नजर आया दूल्हे का घर

इसी बीच एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विजय देवरकोंडा का हैदराबाद स्थित घर फूलों और रोशनी से सजा हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो ने भी शादी की चर्चाओं को और मजबूती दी है। हालांकि, इन तमाम संकेतों के बावजूद दोनों कलाकार इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।

हैदराबाद में होगा सितारों से सजा रिसेप्शन

सूत्र बताते हैं कि शादी के बाद 3 या 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की कई नामी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

डेस्टिनेशन वेडिंग का पसंदीदा ठिकाना बना उदयपुर

उदयपुर पहले ही शाही और डेस्टिनेशन वेडिंग्स का बड़ा केंद्र बन चुका है। यहां इससे पहले कई चर्चित हस्तियों की शादियां हो चुकी हैं। हाल ही में अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी की शादी में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की मौजूदगी भी चर्चा में रही थी।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/6996d6cb937e0/article-46688

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.