सोशल मीडिया पर मचा बवाल: पुराने रिश्ते पर नए अंदाज़ ने बढ़ाई चर्चा

बॉलीवुड न्यूज

On

तलाक के बाद भी नजदीकियां दिखाने पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रियाएं टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा एक बार फिर सुर्खियों में हैं।इस बार वजह है—अपने एक्स हसबैंड के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियां।

चारू असोपा ने हाल ही अपने क्लोदिंग ब्रांड की लॉन्चिंग की, जिसमें उन्होंने अपने पूर्व पति राजीव सेन को खास तौर पर आमंत्रित किया। इतना ही नहीं, उद्घाटन भी उन्हीं से करवाया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर उनके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। 

यूजर्स ने लगाई फटकार

चारू असोपा के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए। कई लोगों ने इसे “ड्रामा” बताया और दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाए।

कुछ यूजर्स ने कमेंट किया कि अगर दोनों के बीच इतनी समझ है, तो तलाक क्यों लिया गया। वहीं कुछ ने कहा कि “या तो साथ रहो या पूरी तरह अलग हो जाओ।”

एक यूजर ने लिखा, “पहले आरोप, फिर प्यार—समझ नहीं आता ये रिश्ता क्या है।” वहीं दूसरे ने इसे “पब्लिसिटी स्टंट” करार दिया।

पहले लग चुके हैं गंभीर आरोप

चारू असोपा और राजीव सेन के बीच रिश्ते को लेकर पहले भी काफी विवाद रहा है। दोनों ने एक-दूसरे पर सार्वजनिक रूप से गंभीर आरोप लगाए थे।

तलाक के बाद चारू ने व्लॉग के जरिए राजीव पर कई आरोप लगाए, जिसके जवाब में राजीव ने भी पलटवार किया और यहां तक कि कोर्ट जाने की बात कही थी।

शादी से तलाक तक का सफर

चारू असोपा और राजीव सेन ने साल 2019 में शादी की थी। कुछ समय बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। हालांकि, बीच में पैचअप भी हुआ और 2021 में दोनों एक बेटी जियाना के माता-पिता बने।लेकिन मतभेद फिर बढ़े और आखिरकार 2023 में दोनों ने तलाक ले लिया।

तलाक के बावजूद दोनों अपनी बेटी की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं। हाल ही में चारू असोपा ने बताया था कि आर्थिक दिक्कतों के कारण उन्होंने मुंबई छोड़कर बीकानेर में नया बिजनेस शुरू किया है।

बहस का मुद्दा बना रिश्ता

इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या तलाक के बाद भी इस तरह का सार्वजनिक मेलजोल सही है या नहीं।

जहां कुछ लोग इसे मैच्योरिटी और को-पेरेंटिंग का उदाहरण मान रहे हैं, वहीं कई इसे दिखावा और कन्फ्यूजन भरा रिश्ता बता रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Mar 2026 By Nitin Trivedi

सोशल मीडिया पर मचा बवाल: पुराने रिश्ते पर नए अंदाज़ ने बढ़ाई चर्चा

बॉलीवुड न्यूज

चारू असोपा ने हाल ही अपने क्लोदिंग ब्रांड की लॉन्चिंग की, जिसमें उन्होंने अपने पूर्व पति राजीव सेन को खास तौर पर आमंत्रित किया। इतना ही नहीं, उद्घाटन भी उन्हीं से करवाया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर उनके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। 

यूजर्स ने लगाई फटकार

चारू असोपा के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए। कई लोगों ने इसे “ड्रामा” बताया और दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाए।

कुछ यूजर्स ने कमेंट किया कि अगर दोनों के बीच इतनी समझ है, तो तलाक क्यों लिया गया। वहीं कुछ ने कहा कि “या तो साथ रहो या पूरी तरह अलग हो जाओ।”

एक यूजर ने लिखा, “पहले आरोप, फिर प्यार—समझ नहीं आता ये रिश्ता क्या है।” वहीं दूसरे ने इसे “पब्लिसिटी स्टंट” करार दिया।

पहले लग चुके हैं गंभीर आरोप

चारू असोपा और राजीव सेन के बीच रिश्ते को लेकर पहले भी काफी विवाद रहा है। दोनों ने एक-दूसरे पर सार्वजनिक रूप से गंभीर आरोप लगाए थे।

तलाक के बाद चारू ने व्लॉग के जरिए राजीव पर कई आरोप लगाए, जिसके जवाब में राजीव ने भी पलटवार किया और यहां तक कि कोर्ट जाने की बात कही थी।

शादी से तलाक तक का सफर

चारू असोपा और राजीव सेन ने साल 2019 में शादी की थी। कुछ समय बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। हालांकि, बीच में पैचअप भी हुआ और 2021 में दोनों एक बेटी जियाना के माता-पिता बने।लेकिन मतभेद फिर बढ़े और आखिरकार 2023 में दोनों ने तलाक ले लिया।

तलाक के बावजूद दोनों अपनी बेटी की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं। हाल ही में चारू असोपा ने बताया था कि आर्थिक दिक्कतों के कारण उन्होंने मुंबई छोड़कर बीकानेर में नया बिजनेस शुरू किया है।

बहस का मुद्दा बना रिश्ता

इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या तलाक के बाद भी इस तरह का सार्वजनिक मेलजोल सही है या नहीं।

जहां कुछ लोग इसे मैच्योरिटी और को-पेरेंटिंग का उदाहरण मान रहे हैं, वहीं कई इसे दिखावा और कन्फ्यूजन भरा रिश्ता बता रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/69c780780a8be/article-49370

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.