- Hindi News
- बालीवुड
- आलिया भट्ट की विश्वसनीयता पर सवाल, ‘एनिमल वेलफेयर’ के लिए काम करने का दावा, लेकिन इंटरनेशनल मंच पर ग...
आलिया भट्ट की विश्वसनीयता पर सवाल, ‘एनिमल वेलफेयर’ के लिए काम करने का दावा, लेकिन इंटरनेशनल मंच पर गाय के बछड़े के चमड़े के कपड़े पहनती हैं।
Digital Desk
By दैनिक जागरण
On
आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की टॉप स्टार्स में गिनी जाती हैं और उन्होंने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी पहचान बनाई है।
मेट गाला से लेकर पेरिस फैशन वीक तक उनकी मौजूदगी और गुच्ची जैसी बड़ी ब्रांड की एंबेसडर बनना उनकी ग्लोबल पहुंच को दिखाता है। एक्टिंग के साथ-साथ वह जानवरों से प्यार और एनवायरमेंट को लेकर अपनी आवाज उठाने के लिए भी जानी जाती हैं, और अक्सर सोशल मीडिया पर इस बारे में बात करती नजर आती हैं।
हाल ही में नेशनल ज्योग्राफिक ने उन्हें 33 चेंजमेकर्स की लिस्ट में शामिल किया, जहां उनके एनिमल और एनवायरमेंट वेलफेयर के काम को सराहा गया। लेकिन यही बात अब उनके लिए ट्रोलिंग की वजह बन गई है। लोगों का कहना है कि जहां एक तरफ वह जानवरों के हक की बात करती हैं, वहीं दूसरी तरफ लग्जरी ब्रांड्स के ऐसे प्रोडक्ट्स पहनती हैं जो जानवरों की खाल से बने होते हैं।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस बात पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “एनिमल कंजर्वेशन की बात करते हुए लेदर बैग्स और ड्रेस पहनना, कितना क्यूट है।” वहीं दूसरे ने कहा, “आलिया बेहतरीन एक्ट्रेस हो सकती हैं, लेकिन उनका लाइफस्टाइल बिल्कुल भी एनवायरमेंट-फ्रेंडली नहीं है।” कुछ लोगों ने तो यह तक सवाल उठा दिया कि आखिर नेशनल ज्योग्राफिक ने उन्हें इस लिस्ट के लिए चुना ही क्यों।
रेडिट और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी आलोचना कम नहीं हुई। एक यूजर ने लिखा, “यह नेशनल ज्योग्राफिक है या वोग?” तो वहीं किसी ने कहा, “बॉलीवुड सेलेब्स के लिए हिपोक्रेसी कोई नई बात नहीं है।” कई लोगों ने उन्हें और प्रियंका चोपड़ा को एक साथ टारगेट करते हुए कहा कि दोनों की बातों और उनके एक्शन में फर्क साफ नजर आता है। अब यह बहस तेज हो गई है कि क्या सिर्फ जागरूकता फैलाना काफी है या खुद की लाइफस्टाइल में भी उसी सोच को पूरी तरह अपनाना जरूरी है।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
31 Mar 2026 By दैनिक जागरण
आलिया भट्ट की विश्वसनीयता पर सवाल, ‘एनिमल वेलफेयर’ के लिए काम करने का दावा, लेकिन इंटरनेशनल मंच पर गाय के बछड़े के चमड़े के कपड़े पहनती हैं।
Digital Desk
मेट गाला से लेकर पेरिस फैशन वीक तक उनकी मौजूदगी और गुच्ची जैसी बड़ी ब्रांड की एंबेसडर बनना उनकी ग्लोबल पहुंच को दिखाता है। एक्टिंग के साथ-साथ वह जानवरों से प्यार और एनवायरमेंट को लेकर अपनी आवाज उठाने के लिए भी जानी जाती हैं, और अक्सर सोशल मीडिया पर इस बारे में बात करती नजर आती हैं।
हाल ही में नेशनल ज्योग्राफिक ने उन्हें 33 चेंजमेकर्स की लिस्ट में शामिल किया, जहां उनके एनिमल और एनवायरमेंट वेलफेयर के काम को सराहा गया। लेकिन यही बात अब उनके लिए ट्रोलिंग की वजह बन गई है। लोगों का कहना है कि जहां एक तरफ वह जानवरों के हक की बात करती हैं, वहीं दूसरी तरफ लग्जरी ब्रांड्स के ऐसे प्रोडक्ट्स पहनती हैं जो जानवरों की खाल से बने होते हैं।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस बात पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “एनिमल कंजर्वेशन की बात करते हुए लेदर बैग्स और ड्रेस पहनना, कितना क्यूट है।” वहीं दूसरे ने कहा, “आलिया बेहतरीन एक्ट्रेस हो सकती हैं, लेकिन उनका लाइफस्टाइल बिल्कुल भी एनवायरमेंट-फ्रेंडली नहीं है।” कुछ लोगों ने तो यह तक सवाल उठा दिया कि आखिर नेशनल ज्योग्राफिक ने उन्हें इस लिस्ट के लिए चुना ही क्यों।
रेडिट और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी आलोचना कम नहीं हुई। एक यूजर ने लिखा, “यह नेशनल ज्योग्राफिक है या वोग?” तो वहीं किसी ने कहा, “बॉलीवुड सेलेब्स के लिए हिपोक्रेसी कोई नई बात नहीं है।” कई लोगों ने उन्हें और प्रियंका चोपड़ा को एक साथ टारगेट करते हुए कहा कि दोनों की बातों और उनके एक्शन में फर्क साफ नजर आता है। अब यह बहस तेज हो गई है कि क्या सिर्फ जागरूकता फैलाना काफी है या खुद की लाइफस्टाइल में भी उसी सोच को पूरी तरह अपनाना जरूरी है।
https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/69cbaaf150bb7/article-49699
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.